Zimbabwe man like Indian education, Zimbabwe man in India : जिम्बाब्वे के शख्स को क्यों पसंद आया भारत का एजुकेशन सिस्टम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जिम्बाब्वे से भारत आए कलुम्बा मवाले नाम के एक युवक ने सोशल मीडिया पर भारत में अपनी पढ़ाई और जीवन के अनुभव शेयर किए हैं। उन्होंने कहा कि वे पश्चिमी देशों की तरह ही अवसरों की उम्मीद लेकर आए थे, लेकिन यहां आकर उन्हें बिल्कुल अलग दुनिया मिली। उनके वायरल वीडियो ने लाखों व्यूज हासिल किए और इंटरनेट पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आईं। उनकी पोस्ट में कई अंतरों को बताया गया है जिससे पता चलता है कि इस दक्षिण एशियाई देश में पढ़ाई और जीवन कैसा होता है।

भारतीय शिक्षा व्यवस्था से हुए इंप्रेस

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @kalumba_mwale नामक हैंडल से शेयर किया गया है। कलुम्बा मवाले ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें उन्होंने जिम्बाब्वे और भारत के बीच कई अंतर बताए। शिक्षा के मामले में उन्होंने लिखा कि जिम्बाब्वे में यूनिवर्सिटी में प्रवेश बेहद प्रतिस्पर्धी होता है, जबकि भारत में सैकड़ों किफायती कॉलेज और विविध क्षेत्रों में विकल्प उपलब्ध हैं। वे हैरान थे कि दर्जनों देशों के छात्र भारत में पढ़ने आते हैं। वे लिखते हैं कि, ‘जब विदेश में पढ़ाई या जीवन बनाने की बात आती है तो आमतौर पर यूके, यूएस, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया का नाम लिया जाता है। यहां रहने से मुझे पता चला कि अवसर सिर्फ पश्चिम तक सीमित नहीं हैं। यही भारत ने मुझे सिखाया।’ 

भोजन और संस्कृति को भी सराहा 

खान-पान को लेकर भी उन्होंने तुलना की। जिम्बाब्वे में सादजा, चावल और स्टू जैसे व्यंजन आम हैं और मसाले का मतलब ज्यादा मिर्च डालना होता है। भारत में रोज कुछ नया खाया जा सकता है और फिर भी व्यंजनों की विविधता खत्म नहीं होती। उन्होंने लिखा कि, ‘यहां मसाले स्वादों का पूरा ब्रह्मांड है और बिना मसाले का भोजन अधूरा लगता है।’

मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर की तारीफ 

भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की भी उन्होंने तारीफ की, जहां जिम्बाब्वे की तुलना में विशेषज्ञ देखभाल ज्यादा सुलभ है उन्होंने लिखा, ‘चिकित्सा उपचार के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए भारत एक प्रमुख गंतव्य बन गया है।’

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को कुल 53 लाख से अधिक बार देखा गया। हजारों यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किए और सैकड़ों ने इसे लाइक किया। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘सबसे खूबसूरत लेकिन सबसे अव्यवस्थित धरती पर आपका स्वागत है। भारत में आपको सब कुछ मिलेगा। अपने समय का आनंद लें, भाई।’ 

दूसरे ने लिखा कि, ‘मुझे खुशी है कि आप यहां अपने समय का आनंद ले रहे हैं और उन चीजों को देख पा रहे हैं जिनके बारे में बहुत से बाहरी लोग सोचते भी नहीं हैं। आशा है कि आपका अनुभव सकारात्मक बना रहेगा।’ 

तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘भारत में एक बात समान है: परीक्षाएं प्रतिस्पर्धी हैं, कॉलेज प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन इसका एक सकारात्मक पहलू यह है कि चुनने के लिए पाठ्यक्रमों के कई विकल्प मौजूद हैं। यदि आप कड़ी मेहनत करते हैं, तो आप असफल नहीं होंगे, लेकिन दुनिया की 10 सबसे कठिन परीक्षाओं में से 6-7 परीक्षाएं भारतीय हैं।’

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –


‘भारत 2050 के दशक में जी रहा है..’ घर बैठे मेडिकल टेस्ट कराने वाली रूसी महिला की प्रतिक्रिया वायरल





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें