लुधियाना पिज्जा आउटलेट में घुसे दो शूटर, 3 सेकंड में दागीं 3 गोलियां; इंस्टाग्राम पर गैंग ने ली जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


लुधियाना:  लुधियाना के पॉश इलाके में एक पिज्जा आउटलेट पर मंगलवार की रात घुसे दो शूटर्स ने 3 सेकंड में 3 गोलियां दागकर हड़कंप मचा दिया। यह घटना लुधियाना के पॉश इलाके भाई रणधीर सिंह नगर (BRS नगर) के जे-ब्लॉक स्थित पिज्जा वार्म मेक्सिको आउटलेट पर हुई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। देर रात हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी इंस्टाग्राम पर गोपी लहोरिया ग्रुप के नाम से बने पेज ने पोस्ट डालकर ली है। हालांकि पुलिस इस पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है कि अकाउंट असली है या किसी ने दहशत फैलाने के लिए फर्जी बनाया है।

सीसीटीवी में क्या दिखा?

वहीं इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें साफ़ दिख रहा है कि दो युवक आउटलेट के अंदर दाखिल हुए और एक युवक ने महज 3 सेकंड में पिस्टल से लगातार 3 गोलियां चला दीं। वहीं दूसरा युवक भी पिस्तौल लोड करने की कोशिश करता दिखाई दिया, लेकिन उससे गोली नहीं चली। इसके बाद दोनों आरोपी बाहर स्पलेंडर बाइक पर मौजूद अपने तीसरे साथी के साथ फरार हो गए।

लहोरिया ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

इंस्टाग्राम पोस्ट में गोपी लहोरिया ग्रुप ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि ‘पिज्जा फ्रॉम मेक्सिको’ पर फायरिंग उन्होंने करवाई है और फोन कॉल को नजरअंदाज करने पर इसे छोटा ट्रेलर बताते हुए आगे जान से मारने की धमकी दी गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब पुलिस का साइबर सेल विभाग इंस्टाग्रास पोस्ट के स्रोत, IP एड्रेस और लोकेशन की जांच कर रहा है। 

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

बहरहाल इस मामले में थाना सराभा नगर में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 109 BNS और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। मौके से पुलिस को गोलियों के 3 खाली खोल भी बरामद हुए हैं। पुलिस CCTV फुटेज और सोशल मीडिया पोस्ट समेत सभी पहलुओं की जांच कर शूटरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। फ़िलहाल पुलिस ने अभी इस पूरे मामले में मीडिया से अपनी दूरी बनाई हुई है।

Ludihiana firing

Image Source : REPORTER INPUTलुधियाना के पिज्जा उटलेट में फायरिंग

जून में चंडीगढ़ में हुई थी फायरिंग

बता दें कि इससे पहले जून महीने में चंडीगढ़ शहर के सेक्टर 11 स्थित एक मेडिकल स्टोर पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस घटना में स्टोर के कैशियर जानकी दास की मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि नकाबपोश बदमाशों ने कैशियर जानकी दास पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। (रिपोर्ट-तुषार भारती, लुधियाना)

ये भी पढ़ें:


पंजाब में फिर क्यों गरमाने लगी पंथक राजनीति? 2027 के चुनावों से पहले मिल रहे बड़े संकेत





Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें