ICC Test Rankings में भयंकर उठापटक, ट्रेविड हेड की बादशाहत खत्म, अब कौन बना नंबर 1 बल्लेबाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आईसीसी ने अपनी टेस्ट रैंकिंग को फिर से अपडेट कर दिया है। इस बार इसमें जबरदस्त उठापटक नजर आ रही है। ट्रेविस हेड लंबे समय पर नंबर एक बल्लेबाज बने हुए थे, लेकिन अब उनकी बादशाहत खत्म हो गई है। वे अब सीधे नंबर चार पर पहुंच गए हैं। इस बीच इंग्लैंड के हैरी ब्रूक नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। जो रूट और स्टीव स्मिथ को भी हल्का सा फायदा हुआ है। 

हैरी ब्रूक बने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के नंबर एक बल्लेबाज

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अब इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। इस बार की रैंकिंग में उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है। उनकी रेटिंग इस वक्त 852 की चल रही है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को भी एक स्थान का उछाल मिला है। वे अब 840 की रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ भी एक पायदान आगे बढ़े हैं। वे नंबर तीन पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग फिलहाल 833 की चल रही है। 

ट्रेविस हेड टॉप से सीधे नंबर चार पर खिसके

इस बीच लंबे समय से पहले नंबर पर कब्जा जमाए रहे ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को नुकसान उठाना पड़ा है। वे अब तीन स्थानों के नुकसान के साथ सीधे नंबर 4 पर आकर गिरे हैं। उनकी रेटिंग 819 की रह गई है। साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा 775 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर हैं। 

भारतीय टीम के बल्लेबाजों की रैंकिंग में नहीं हुआ कोई बदलाव

इस बीच भारतीय टीम के बल्लेबाजों की रैंकिंग पर कोई भी असर नहीं हुआ है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन​ गिल 743 की रेटिंग के साथ नंबर 7 पर बने हुए हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल 733 की रेटिंग के साथ नंबर 9 पर हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम भी 716 की रेटिंग के साथ नंबर 10 पर हैं। 

अगले अपडेट में बदलेगी टीम इंडिया के प्लेयर्स की रैंकिंग

दरअसल भारत के बल्लेबाजों की रैंकिंग इसलिए नहीं बदली है, क्योंकि भारत बनाम श्रीलंका मुकाबला बुधवार तक चला है, इसलिए इस बार की रैंकिंग में इसे शामिल नहीं किया गया है। रैंकिंग 18 अगस्त तक अपडेट की गई है। अब चूंकि भारत बनाम श्रीलंका मैच खत्म हो गया है, इसलिए अगली जो रैंकिंग जारी की जाएगी, उसमें भारतीय टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज भी इससे प्रभावित होंगे। 

यह भी पढ़ें 

WTC Points Table में बढ़ा टीम इंडिया का PCT, लेकिन रैंकिंग में क्यों नहीं हुआ इजाफा

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें