डीग पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन काउंटडाउन’, सिर्फ 48 घंटे में 45 साइबर ठग गिरफ्तार, सिम और मोबाइलों का जखीरा जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


राजस्थान के डीग जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने ‘ऑपरेशन काउंटडाउन’ शुरू किया है। ये ऑपरेशन जिले के पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. (IPS) के निर्देशन में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस ने मात्र 48 घंटे में 45 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन ठगों के पास से सिम और मोबाइलों का जखीरा जब्त किया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, बीते 5 महीने के भीतर पुलिस ने करीब 1000 साइबर ठगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

ठगों का नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त

डीग जिला पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. (IPS) के निर्देशन में शुरू हुए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन काउंटडाउन’ के तहत पुलिस ने मात्र 48 घंटों में 45 शातिर साइबर ठगों को दबोच लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 26 मोबाइल, 49 फर्जी सिम कार्ड और 2 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए 16 अगस्त से ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत यह अभियान शुरू किया गया था। इसके बाद अलग-अलग थाना पुलिस ने रातभर छापेमारी कर ठगों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

rajasthan deeg police action on cyber criminals

Image Source : REPORTERडीग पुलिस ने 45 साइबर ठगों को दबोचा।

कामां, जुरहरा और कैथवाड़ा बने मुख्य टारगेट

ऑपरेशन काउंटडाउन के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों ने चिन्हित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। सबसे बड़ी कार्यवाही जुरहरा थाने में हुई, जहां पुलिस ने रात के अंधेरे में ठगी कर रहे 20 लोगों को रंगे हाथों दबोचा। वहीं, कामां से 7 और सीकरी से 6 ठगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कैथवाड़ा पुलिस ने 5 बदमाशों को दबोचकर उनके पास से एक बाइक और 6 फर्जी सिम बरामद की है। आपको बता दें कि बीते महीने भी राजस्थान साइबर क्राइम पुलिस ने 500 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया था।

rajasthan deeg police action on cyber criminals

Image Source : REPORTERसाइबर ठगों को पुलिस ने दबोचा।

सेक्सटॉर्शन गिरोह का भी पर्दाफाश

डीग पुलिस के इस अभियान के तहत गोपालगढ़ पुलिस को भी बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए लोगों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले (सेक्सटॉर्शन) गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 फर्जी सिम कार्ड मिले हैं, जिनसे ये देशभर के लोगों को निशाना बना रहे थे। इसके अलावा जालूकी से 2 और कोतवाली डीग से 2 ठगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें- ई-मित्र की आड़ में 40 करोड़ का साइबर खेल! 18 महीने में खड़ा किया फ्रॉड का साम्राज्य, चौंकाने वाली वारदात





Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें