दिल्ली में CNG पंप पर हुआ धमाका, एक की मौत, 5 लोगों के घायल होने की खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

नई दिल्ली: दिल्ली में सीएनजी पंप पर धमाका हुआ है। घटना टिकरी कलां में घटी है। मिली जानकारी के मुताबिक, सीएनजी भरते समय ये हादसा हुआ है। शुरुआत में इस घटना में 6 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई, जिसमें से बाद में एक की मौत हो गई।

दिल्ली फायर सर्विस ने क्या बताया?

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि बुधवार को दिल्ली के टिकरी कलां में एक CNG स्टेशन पर ट्रक में गैस भरते समय उसका टैंक फट गया, जिससे कम से कम छह लोग घायल हो गए और इलाके में अफरातफरी मच गई। बाद में ये जानकारी सामने आई कि 6 घायलों में से एक की मौत हो गई है।

फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि धमाके में पास खड़े छह लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली फायर सर्विस को दोपहर 3:37 बजे इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अधिकारी ने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि धमाके की असल वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच चल रही है। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। अधिकारी ने बताया कि फायर सर्विस के कर्मचारियों ने मौके पर ज़रूरी सावधानी बरती और स्थिति को काबू में किया। 

कॉपी अपडेट हो रही है…



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें