TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट हुआ जारी, इंडियन आर्मी को लेकर विवादित कमेंट करने का मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कृष्णानगर कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। उन्हें इंडियन आर्मी के बारे में आपत्तिजनक और भद्दे कमेंट करने के आरोप में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह इससे बच रही थीं। कोर्ट ने इसके बाद सांसद के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

महुआ पर एक इंटरव्यू में इंडियन आर्मी के बारे में विवादित कमेंट करने का आरोप था। उन कमेंट्स के बाद कृष्णानगर की ACJM कोर्ट में केस फाइल किया गया था। कोर्ट के सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी सांसद को केस की सुनवाई के लिए कई बार फिजिकली पेश होने का ऑर्डर दिया गया था।

तुलसी माला को लेकर भी विवादित कमेंट का आरोप 

सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के जवानों और गृह मंत्री अमित शाह का अपमान करने वाले कमेंट पोस्ट करने के अलावा, सांसद महुआ मोइत्रा ने हिंदुओं की तुलसी माला और मुस्लिम समुदाय के हिजाब के बारे में भी विवादित कमेंट किए थे। इसे देखते हुए 12/6/2026 को कोर्ट में केस फाइल किया गया था। बार-बार समन भेजने के बावजूद, वह कोर्ट में पेश नहीं हुईं। कृष्णानगर कोर्ट ने आखिरकार ऑर्डर न मानने की वजह से उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है।

महुआ मोइत्रा का राजनीतिक सफर 

बता दें कि महुआ मोइत्रा तृणमूल कांग्रेस यानी TMC की एक बहुत ही जानी-मानी और बेबाक सांसद हैं। राजनीति में आने से पहले वह एक सफल इन्वेस्टमेंट बैंकर थीं। उन्होंने जेपी मॉर्गन (लंदन) में अपनी वाइस प्रेसिडेंट की नौकरी से इस्तीफा दिया और भारत लौटकर भारतीय युवा कांग्रेस में शामिल हुईं। इसके बाद, 2010 में वे तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गईं।

उनके चुनावी सफर की बात करें तो, साल 2016 में वह पश्चिम बंगाल की करीमपुर सीट से विधायक चुनी गईं। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कृष्णनगर सीट से जीत दर्ज की और पहली बार संसद पहुंचीं। दिसंबर 2023 में ‘कैश-फॉर-क्वेरी’ के चलते उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी, लेकिन जनता का समर्थन उनके साथ रहा और उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में कृष्णनगर सीट से फिर से शानदार जीत हासिल करके संसद में वापसी की।

उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पहली शादी लार्स ब्रॉरसन से हुई थी, जिनसे उनका तलाक हो चुका है। इसके बाद, मई 2025 में उन्होंने बीजद (BJD) के वरिष्ठ नेता और जाने-माने वकील पिनाकी मिश्रा के साथ विवाह किया।

ये भी पढ़ें-

“पंजाब चुनाव आने वाला है, इसलिए यह सब हो रहा”, अपनी गिरफ्तारी पर बोले सत्येंद्र जैन

“अपनों को खोने के दर्द ने मुझे राजनीति की दुनिया में ला दिया”, आत्मकथा में सोनिया गांधी ने खोले जीवन के पन्ने



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें