देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI, अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपोजिट स्कीम पर शानदार रिटर्न दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को कम से कम 7 दिनों की अवधि के लिए एफडी खाता खोलने की सुविधा देता है। इसके अलावा, ग्राहक अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवा सकते हैं। आइए जानते हैं कि भारतीय स्टेट बैंक 444 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर कितना ब्याज दे रहा है और आप इसमें अधिकतम कितने रुपये जमा कर सकते हैं।
एफडी खातों पर 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है भारतीय स्टेट बैंक
भारतीय स्टेट बैंक अलग-अलग अवधि के एफडी खातों पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक 444 दिनों वाले स्पेशल अमृत वृष्टि एफडी स्कीम पर 6.45 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।
SBI में 444 दिनों की FD में कितना मिलेगा ब्याज
भारतीय स्टेट बैंक 444 दिन की अवधि वाले एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 6.45 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। जिन ग्राहकों की उम्र 60 साल या इससे ज्यादा है, उन्हें 444 दिन की एफडी स्कीम पर 6.95 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इनके अलावा, जिन ग्राहकों की उम्र 80 साल या इससे ज्यादा है, उन्हें 444 दिन के एफडी खाते पर 7.05 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इस एफडी स्कीम में आप अधिकतम 2,99,99,999 रुपये तक ही जमा कर सकते हैं।
एसबीआई की एफडी स्कीम में सीनियर सिटीजन के लिए क्या है खास
भारतीय स्टेट बैंक सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में एफडी खातों पर 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा, सुपर सीनियर सिटीजन यानी जिनकी उम्र 80 साल या इससे भी ज्यादा हैं, उन्हें सीनियर सिटीजन की तुलना में 0.10 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है।

Image Source : SBIएसबीआई एफडी रेट
SBI ने आखिरी बार पिछले साल दिसंबर में एफडी की ब्याज दरों में किया था संशोधन
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने आखिरी बार पिछले साल दिसंबर में अपनी एफडी स्कीम की ब्याज दरों में संशोधन किया था। उसके बाद से ही एसबीआई की एफडी स्कीम की ब्याज दरों में किसी भी तरह का कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें
बिहार में NH-22 पर 4 लेन का बनेगा मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा सेक्शन, कैबिनेट से मिली मंजूरी








