मंडप पर दूल्हे का चेहरा देखकर शादी से मुकरी दुल्हन, नहीं लिए फेरे, बोली- ‘दूसरे लड़के की फोटो दिखाई थी’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पंजाब के फिरोजपुर शादी के समय दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखकर शादी करने से साफ इनकार कर दिया। हैरान कर देने वाला मामला गुरुहरसहाय से सामने आया है, जहां बारात को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। शादी तोड़ते हुए दुल्हन ने कहा कि उसे किसी और लड़के की फोटो दिखाई गई थी, लेकिन शादी करने के लिए दूसरा लड़का आया है। इस वजह से यह शादी नहीं हो सकती। दुल्हन ने कहा, “शादी के लिए मुझे कोई और लड़का दिखाया गया था, लेकिन बारात लेकर कोई और लड़का आया है। मुझे यह लड़का पसंद नहीं है।”

यह घटना जिला फिरोजपुर के कस्बा गुरुहरसहाय के गांव टीटू खेड़ा की है। राजस्थान से आई बारात को उस समय बड़ा झटका लगा, जब फेरे होने से पहले दुल्हन ने दूल्हे को देखकर शादी करने से इनकार कर दिया।

मेरी जिंदगी का सवाल है- दुल्हन

दुल्हन का आरोप है कि उसे शादी के लिए किसी दूसरे लड़के की तस्वीर दिखाई गई थी, जबकि मंडप में किसी और व्यक्ति को दूल्हा बनाकर खड़ा किया गया था। दुल्हन ने कहा, “मैं इस लड़के से शादी नहीं करवाना चाहती। यह मेरी जिंदगी का सवाल है। मैंने पूरी जिंदगी इसके साथ बितानी है, इसलिए मैं इससे शादी नहीं कर सकती।”

बिचौलिए ने दी थी फोटो

दूसरी ओर, राजस्थान के छतरगढ़ निवासी दूल्हे और उसके परिवार का कहना है कि यह रिश्ता दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ था और मोबाइल फोन पर भी बातचीत होती रही थी। दूल्हे के नाना महेंद्र सिंह ने बताया कि तस्वीरें बिचौलियों और लड़की की मां की ओर से ही दी गई थीं। मामले को लेकर अब पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। यह अजीबोगरीब घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

लड़के के नाना का बयान

दूल्हे के नाना महेंद्र बाजीकर ने बताया कि वह छत्तरगढ़ में रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है। लड़की की मां, लड़की और एक बिचौलिए ने कहा कि अगर उन्हें लड़का पसंद आता है, तो हमें लाखों रुपये देने होंगे। लड़की की मां ने कहा, “मैं गरीब हूं, मुझे लाखों रुपये दे दो और तुम सुबह जल्दी आकर लड़के की शादी करवा लो।” हमने उनसे कहा कि सुबह जल्दी न आएं, परसों आएं। हम आज आए, अच्छा समय बिताया, चाय-पानी पिया, लेकिन उसके बाद उन्होंने मना कर दिया और लड़की से भी कहलवाया कि वह जहर खाकर मर जाएगी। उन्होंने लड़की को मना कर दिया, तो अब मना करने के बाद हमारा क्या होगा? मेरा बेटा भी यहीं रह गया है और मैं भी यहीं रह गया हूं, मुझे एक बीमारी भी है। उन्होंने मेरी बेइज्जती की है, मेरे साथ खेल खेला है। अगर वे मुझसे और पैसे लेते, तो और पैसे भेजते। कोई मेरे गांव में नहीं आ सकता। कोई मेरे बच्चे का मजाक उड़ा सकता है।

दूल्हे का बयान

दूल्हे गुरसेवक सिंह ने बताया कि वह छत्तरगढ़ के रहने वाले हैं। वह अपने रिश्तेदारों के जरिए शादी करने आए थे, लेकिन बाद में शादी नहीं हो पाई। उन्होंने थोड़ी धोखाधड़ी की और लूटने की सोची। वे बस यही कहते रहे। उन्होंने कहा, “हम कोई नहीं हैं।” वे लाखों रुपये लेकर आए थे। ठीक है, अब वे कहते हैं, “हम इसे तोड़ेंगे नहीं।” क्या आपने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज कराई है? अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस स्टेशन में कोई नहीं है। अगर कोई समाधान नहीं मिला तो शिकायत करेंगे।

(फिरोजपुर से राजेश कटारिया की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

लुधियाना पिज्जा आउटलेट में घुसे दो शूटर, 3 सेकंड में दागीं 3 गोलियां; इंस्टाग्राम पर गैंग ने ली जिम्मेदारी

पंजाब में तीर्थयात्रियों से भरी गाड़ी की ट्रक से जोरदार टक्कर, नाबालिग समेत 2 की मौत; 16 लोग घायल





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें