बाहर से क्रिस्पी अंदर से है बिल्कुल सॉफ्ट बनेंगी ये सूजी कुकीज़, होठों से ही टूट जाएंगी, नोट कर लें रेसिपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

चाय के साथ कुछ मीठा, क्रिस्पी और घर की बनी डिश खानी है तो इसके लिए सूजी कुकीज बनाकर खा सकते हैं। बाजार में बिकने वाले बिस्कुट से ये कहीं ज्यादा टेस्टी और हेल्दी होते हैं। आप इन्हें काफी दिनों के लिए स्टोर करके भी रख सकते हैं। इन कुकीज का स्वाद आपको मिठाई से भी ज्यादा टेस्टी लगेगा। ना कोई फैंसी इंग्रेडिएंट ना ज्यादा मेहनत, बस सिंपल सी रेसिपी और परफेक्ट क्रिस्पी सॉफ्ट टेक्सचर वाली कुकीज बनकर तैयार है। जिसकी हर बाइट गोल्डन स्वीट और अंदर से सॉफ्ट बनेगी। फटाफट नोट कर लें सूजी कुकीज की रेसिपी।

सूजी कुकीज रेसिपी

पहला स्टेप- सबसे पहले हम नाप के लिए एक कट या कटोरी लेंगे। आप कोई भी बर्तन नाप के लिए सेट कर सकते हैं। हम यहां मेजरिंग कप से एक कप सूजी ले रहे हैं। आप 1 कप सूजी से ही काफी ज्यादा मात्रा में ये स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं। अब सूजी को ब्लेंडर जार में डालें और उससे कम चीनी ले लें। यानि 1 कप से थोड़ी कम चीनी और 1 कप सूजी का इस्तेमाल करना है। आप अपनी मिठास या स्वाद के हिसाब से चीनी की मात्रा कम ज्यादा कर सकते हैं। दोनों चीजों को बारीक पीसना नहीं है सिर्फ आपको 1-2 बार मिक्सी को घुमाना है जिससे सूजी और चीनी मिक्स हो जाएं। आप इसके लिए बारीक सूजी और बारीक चीनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर मोटी सूजी और चीनी है तो इसे मिक्सी में 3-4 बार घुमा दें। इससे चीनी और सूजी बारीक हो जाएगी। अब इसमें फ्लेवर के लिए 3-4 हरी इलायची को छीलकर डाल दें। इलायची से इसमें बहुत अच्छा स्वाद आता है।

दूसरा स्टेप- अब पिसी हुई सूजी और चीनी में 1/4 कप मोयन घी डालें। फ्लेवर के लिए इसमें थोड़ा नारियल का पाउडर मिलाएं। 1 पिंच इसमें नमक डालें और दो पिंच बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें। करीब 4 से 5 मिनट तक सारी चीजों को सूखा ही रगड़ते रहें। इससे मोयन अंदर तक चला जाएगा। अब इसमें आधा कप ठंडा दूध डालें और मिक्स करें। दूध डालते ही घोल पतला होगा। अब इसमें 1 कप मैदा मिला दें। अगर आटा बहुत पतला लगे तो मैदा और बढ़ा सकते हैं। अब इसे आधा घंटे के लिए ढककर रख दें। आटा फूलकर गाढ़ा और जालीदार बनेगा। अब 1 चम्मच से आटा लें और गोल-गोल पेड़ा जैसे बना लें।

तीसरा स्टेप- कड़ाही में तेल डालें और तेल को तेज गर्म कर लें। अब गैस एकदम कम कर दें और इसमें तैयार कुकीज डाल दें। कुकीज को फ्राी करते वक्त ज्यादा हिलाना नहीं है। इन्हें एक साइड से सिंकने पर पलट दें। गैस की फ्लेम कम रखें जिससे कुकीज अंदर तक सिंक जाएं। अब सारी कुकीज को गोल्डन होने तक फ्राई कर लें। इन्हें निकाल लें और सूखने पर ये बाहर से क्रिस्पी और अंदर से एकदम मुलायम बनती हैं।

 



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें