Dubai School Fees, UAE School Fees Video : दुबई में स्कूल की फीस कितनी है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

दुबई में रहने वाली एक मां वेरोनिका ने अपनी बेटी की स्कूल फीस का विस्तृत ब्यौरा सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल स्कूल में सालाना सिर्फ ट्यूशन फीस ही करीब 14.34 लाख रुपये है और इसमें भोजन शामिल नहीं है। वीडियो में उन्होंने एडमिशन से लेकर बस, यूनिफॉर्म और रोज के खर्च तक की जानकारी दी, जिससे दुबई में शिक्षा की ऊंची लागत का अंदाजा लगता है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडिया को इंस्टाग्राम पर @nika.indubai नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वेरोनिका दो बच्चों की मां हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी पारिवारिक जिंदगी के पल शेयर करती हैं। हाल के एक वीडियो में उन्होंने सवाल का जवाब दिया जो उन्हें अक्सर पूछा जाता है- “दुबई में स्कूल की फीस कितनी है?” उनकी बेटी हाल ही में दुबई के जीईएमएस इंटरनेशनल स्कूल में दाखिल हुई है। सबसे पहले एसेसमेंट फीस के रूप में 525 दिरहम यानी करीब 13,000 रुपये देने पड़ते हैं। इसके बाद सालाना ट्यूशन फीस लगभग 55,000 दिरहम बैठती है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 14.34 लाख रुपये के बराबर है। यह राशि किस्तों में भी चुकाई जा सकती है। 

कम नहीं होते खर्च 

वेरोनिका ने बताया कि, स्कूल बस की सेवा अलग से आती है, जिसकी सालाना फीस 12,000 दिरहम यानी लगभग 3.12 लाख रुपये है। बस घर से बच्चों को उठाती है और स्कूल के बाद वापस छोड़ती है। यूनिफॉर्म पर भी अलग से करीब 1,000 दिरहम यानी 26,000 रुपये खर्च होते हैं। वेरोनिका ने बताया कि सबसे हैरानी की बात भोजन को लेकर थी। ‘ट्यूशन फीस में भोजन शामिल नहीं है’ उन्होंने साफ कहा। इसलिए वे रोज सुबह बेटी के लिए लंच तैयार करती हैं और टिफिन के साथ स्कूल भेजती हैं। इस तरह सिर्फ ट्यूशन, बस और यूनिफॉर्म मिलाकर सालाना खर्च 17-18 लाख रुपये के आसपास पहुंच जाता है, जिसमें रोज का खाना, एक्टिविटीज या अन्य खर्च शामिल नहीं हैं।  

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

वैसे दुबई में प्राइवेट और इंटरनेशनल स्कूलों की फीस आम तौर पर ऊंची मानी जाती है। कई स्कूलों में ट्यूशन के अलावा ट्रांसपोर्ट, यूनिफॉर्म, बुक्स और एक्टिविटीज अलग से चार्ज किए जाते हैं। वेरोनिका का ब्यौरा उन परिवारों के लिए आंखें खोलने वाला है जो यूएई में शिक्षा की योजना बना रहे हैं। उन्होंने खर्च को पारदर्शी तरीके से बताया, जिससे लोगों को असल तस्वीर समझने में मदद मिली। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई है। कई यूजर्स ने दुबई में रहने की ऊंची लागत पर टिप्पणी की, तो कुछ ने भारत की तुलना में फीस को लेकर अपनी राय रखी। कुछ अभिभावकों ने लिखा कि इंटरनेशनल स्कूलों में क्वालिटी शिक्षा के साथ-साथ खर्च भी बहुत अधिक होता है।

एक यूजर ने लिखा कि, ‘अजीब बात है, अमेरिका में पढ़ाई करना सस्ता है, कभी-कभी तो मुफ्त भी होता है।’

दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘एक बच्चे के लिए यह बहुत ज्यादा पैसा है, ऐसा लगता है जैसे आप विश्वविद्यालय की ट्यूशन फीस चुका रहे हों।’

तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘खाड़ी देशों में शिक्षा बहुत महंगी है, इसलिए हर कोई अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए यूरोप और अमेरिका जा रहा है।’

चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘सस्ते विकल्प भी उपलब्ध हैं, 8000 और 6000 दिरहम में भी सस्ते स्कूल हैं, लेकिन यह स्कूल यूएई में सबसे महंगा है, और निश्चित रूप से अमीरात के लोगों के लिए मुफ्त स्कूल भी हैं जो उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करते हैं।’  

गौरतलब है कि, इससे पहले एक भारतीय महिला ने तनावग्रस्त लोगों को दुबई न आने की सलाह दी थी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

गंदगी, ट्रैफिक और पॉल्यूशन नहीं बल्कि इस चीज से डरते हैं दुबई के लोग, भारतीय महिला ने शेयर की रिएलिटी; Video



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें