WTC के फाइनल में क्या टीम इंडिया को मिल पाएगी एंट्री, अभी कितने और टेस्ट मैच हैं बाकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


WTC यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की जंग अब और भी दिलचस्प होती जा रही है। भारतीय टीम ने श्रीलंका को दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच जीतकर अपनी दावेदारी और भी ज्यादा मजबूती के साथ ठोक दी है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि भारतीय टीम को फाइनल तक का सफर तय करने के लिए कितना पीसीटी चाहिए होगा। साथ ही टीम इंडिया इस सीरीज के बाद कितने और टेस्ट किस टीम के खिलाफ खेलेगी, ये भी जान लीजिए। 

टीम इंडिया का पीसीटी श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच जीतकर बढ़ा

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के पहले मैच से पहले भारतीय टीम का पीसीटी 48.15 था, जो इस मैच को जीतने के बाद 53.33 का हो गया है। इससे पहले जो डब्ल्यूटीसी फाइनल हुए हैं, उससे पता चलता है कि जो भी दो टीमें फाइनल खेलती हैं, उनका पीसीटी 60 से अधिक रहा है। टीम इंडिया को अभी इस चक्र में आठ और टेस्ट खेलने हैं, इसमें श्रीलंका सीरीज का भी एक मैच शामिल है। 

भारतीय टीम के इस चक्र में अभी आठ और मैच हैं बाकी

टीम इंडिया अगर अपने बचे हुए आठ मैचों में से कम से कम पांच से छह मैच जीतने होंगे। ऐसे में अगर टीम दो हार जाए तो भी ज्यादा दिक्कत नहीं होनी चाहिए। पांच जीत और दो मैच ड्रॉ होंगे तो भारत का पीसीटी उतना हो जाएगा कि फाइनल में पहुंचा जाए। इससे पहले जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हुआ था, उसकी फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका का पीसीटी 69.44 का था, वहीं दूसरी फाइनलिस्ट ऑस्ट्रेलिया का 67.54 का था। टीम इंडिया अगर इन आठ में से छह मैच जीत गई और दो हार जाती है तो उसका पीसीटी 62.96 का हो जाएगा। वहीं अगर सात मैच जीत लिए गए और एक में हार मिली तो पीसीटी 68.52 का हो जाएगा। 

श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से भी खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम के लिए अभी चल रही श्रीलंका सीरीज का आखिरी मैच भले ही आसान हो, लेकिन आगे आने वाले मैच काफी ज्यादा कठिन होने वाले हैं। भारत को दो मैच तो न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी जमीन पर जाकर खेलने होंगे। वहीं पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर आएगी। फिलहाल ये दोनों टीमें अंक तालिका में टीम इंडिया से आगे चल रही है। अभी श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच जीतने के बाद भारत का पीसीटी तो बढ़ा है, लेकिन उसकी रैंकिंग अभी भी पांच ही है। अगर मैच भी टीम के लिए काफी अहम होगा, उसके बाद रैंकिंग बढ़ने की संभावना रहेगी। 

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच भी खेली जा रही है टेस्ट सीरीज

इस बीच बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच भी टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इसके पहले ही मैच में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा कारनामा किया है। अब दूसरा मैच शनिवार से शुरू होगा। उसमें देखना होगा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम पलटवार करती है या फिर बांग्लादेशी टीम अपना दबदबा दिखाती है। इस मैच के नतीजे पर भी काफी कुछ भारत की रैंकिंग तय होगी। 

यह भी पढ़ें 

वैभव सूर्यवंशी फिर मैदान पर उतरेंगे, सुबह कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

कब से शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच, नोट कीजिए मुकाबले की तारीख

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें