ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा ट्विस्ट, अभिरा के जज बनने के सपने पर अरमान ने लगाया ब्रेक, रिश्ते में आई दरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  1. Hindi News

  2. गैलरी

  3. मनोरंजन
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में बड़ा ट्विस्ट, अभिरा के जज बनने के सपने पर अरमान ने लगाया ब्रेक, रिश्ते में आई दरार

Published : Aug 20, 2026 11:22 pm IST,  Updated : Aug 20, 2026 11:22 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में अरमान-अभिरा आखिरकार कई परेशानियों से जूझने के बाद खुश नजर आते हैं और लंबे समय बाद साथ में अच्छे पल बिताते हैं। अरमान, अभिरा का शुक्रिया अदा करता है कि उसने उसे जिम्मेदारियों और परेशानियों से भरी जिंदगी से बाहर निकाला। अभिरा कहती है कि उन्हें व्यस्त शेड्यूल के बीच भी अपने लिए समय निकालना चाहिए और इसी दौरान अरमान उसके जज बनने के एग्जाम के बारे में भी बात करता है।

1/7

Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में अरमान-अभिरा आखिरकार कई परेशानियों से जूझने के बाद खुश नजर आते हैं और लंबे समय बाद साथ में अच्छे पल बिताते हैं। अरमान, अभिरा का शुक्रिया अदा करता है कि उसने उसे जिम्मेदारियों और परेशानियों से भरी जिंदगी से बाहर निकाला। अभिरा कहती है कि उन्हें व्यस्त शेड्यूल के बीच भी अपने लिए समय निकालना चाहिए और इसी दौरान अरमान उसके जज बनने के एग्जाम के बारे में भी बात करता है।
अरमान सच में चाहता है कि अभिरा जज बनने का अपना सपना पूरा करें, क्योंकि मायरा और मुक्ति अब बड़ी हो गई हैं। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा होता है तभी अरमान को पता चलता है कि मायरा एक लड़के को पसंद करती है। मायरा उस लड़के से मिलने के लिए अरमान से झूठ बोलती है और पता चलता है कि वह लड़का कबीर है। अरमान, मायरा को लेकर असुरक्षित महसूस करने लगता है और जिस दिन अभिरा का एग्जाम होता है। उसी दौरान, अरमान और मायरा के बीच जबरदस्त झगड़ा हो जाता है। गुस्से में आकर अरमान, अभिरा से कहता है कि वह सिर्फ उसके साथ ही रहे।

2/7

हालांकि, अरमान सीधे तौर पर अभिरा को जज का एग्जाम देने से नहीं रोकता, लेकिन उसकी बातें अभिरा को अपने सपने के बारे में फिर से सोचने पर मजबूर कर देती हैं। परिवार और अपने सपने के बीच फंसी अभिरा फॉर्म भरने के बाद जज की कुर्सी के सपने देखने लगती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह आगे क्या फैसला लेती है। क्या अरमान-अभिरा के सपने पर ब्रेक लगा देगा।

3/7

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में अभिरा-अरमान के रिश्ते के बीच एक नया मोड़ आने वाला है। भले ही उनकी जिंदगी में कई परेशानियां चल रही हों, लेकिन अभिरा इस दबाव को अरमान के साथ अपने रिश्ते पर असर नहीं पड़ने देना चाहती। वह खुद पहल करने और अपनी शादी में रोमांस को वापस लाने की खास कोशिश करने का फैसला करती है। अभिरा को लगता है कि उसके और अरमान के बीच पहले जैसा अपनापन नहीं रहा। अरमान कई चिंताओं से घिरा हुआ है और उसके बर्ताव से अभिरा को लगता है कि शायद उनके बीच कुछ बदल गया है।

4/7

Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड में अभिरा-अरमान के रिश्ते के बीच एक नया मोड़ आने वाला है। भले ही उनकी जिंदगी में कई परेशानियां चल रही हों, लेकिन अभिरा इस दबाव को अरमान के साथ अपने रिश्ते पर असर नहीं पड़ने देना चाहती। वह खुद पहल करने और अपनी शादी में रोमांस को वापस लाने की खास कोशिश करने का फैसला करती है। अभिरा को लगता है कि उसके और अरमान के बीच पहले जैसा अपनापन नहीं रहा। अरमान कई चिंताओं से घिरा हुआ है और उसके बर्ताव से अभिरा को लगता है कि शायद उनके बीच कुछ बदल गया है।
मन में शक पालने के बजाय अभिरा-अरमान को उस प्यार और जुड़ाव की याद दिलाने का फैसला करती है, जो वे दोनों शेयर करते हैं। इसी इरादे से अभिरा एक खास ड्रेस मंगवाती है। वह तैयार होकर अरमान को इम्प्रेस करने और उनके बीच एक यादगार पल बनाने की योजना बनाती है। अभिरा के लिए यह सिर्फ खूबसूरत दिखने की बात नहीं है। वह चाहती है कि अरमान को प्यार और अहमियत का एहसास हो। अभिरा का यह फैसला दिखाता है कि उसे अपनी शादी पर कितना भरोसा है।

5/7

Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial

मन में शक पालने के बजाय अभिरा-अरमान को उस प्यार और जुड़ाव की याद दिलाने का फैसला करती है, जो वे दोनों शेयर करते हैं। इसी इरादे से अभिरा एक खास ड्रेस मंगवाती है। वह तैयार होकर अरमान को इम्प्रेस करने और उनके बीच एक यादगार पल बनाने की योजना बनाती है। अभिरा के लिए यह सिर्फ खूबसूरत दिखने की बात नहीं है। वह चाहती है कि अरमान को प्यार और अहमियत का एहसास हो। अभिरा का यह फैसला दिखाता है कि उसे अपनी शादी पर कितना भरोसा है।
इस बीच कबीर से जुड़ा मामला परिवार में तनाव पैदा कर रहा है। कबीर के मिल जाने पर समर इंस्पेक्टर का शुक्रिया अदा करता है, लेकिन अरमान इन हालात से पूरी तरह राहत महसूस नहीं करता। हालात बताते हैं कि परिवार को अभी कई मसले सुलझाने हैं। इन समस्याओं के बीच अभिरा-अरमान के लिए अपने आपसी रिश्ते को बनाए रखना आसान नहीं होगा। हालांकि, अभिरा अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार दिखती है। उसका रोमांटिक प्लान अरमान को उन समस्याओं से राहत दे सकता है, जिनसे वह घिरा हुआ है।

6/7

आने वाले एपिसोड्स में पता चलेगा कि क्या अरमान, अभिरा के सरप्राइज के पीछे की कोशिश को समझ पाता है या नहीं। अगर अरमान अच्छा रिस्पॉन्स देता है तो उनका रिश्ता फिर से प्यार से भर जाएगा, लेकिन अगर अरमान दूरी बनाए रखता है तो अभिरा के मन में यह सवाल उठ सकता है कि असल में उनकी शादी में क्या हो रहा है।

7/7

Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें