राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने गए सीजेपी के कार्यकर्ताओं को स्थानीय लोगों ने रोक दिया। जयपुर के रामपुरा, कंवरपुरा गांव के लोगों ने सीजेपी के कार्यकर्ताओं को रोककर जबरदस्त प्रोटेस्ट किया। हमला करने वाले लोगों ने सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें गांव के बाहर निकाल दिया। स्थानीय लोगों ने सीजेपी मुर्दाबाद, अभिजीत दीपके मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि जो लोग श्रीराम का अपमान करते हैं, उनकी जरूरत नहीं है।
आशुतोष रांका ने सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “रामपुरा, कंवरपुरा स्थित सरकारी स्कूल पिछले कई सालों से भैंसों के तबेले में चल रहा है। मैं अभी वहीं पहुंच रहा हूं, लेकिन हमारी टीम के कुछ साथी जो वहां पहुंचे हुए थे, उनके साथ भाजपा के गुंडे फिर मारपीट पर उतर आए। भाजपा को हमारे बच्चे भैंसों के तबेले में पढ़ते रहे, यह मंजूर है, लेकिन इन स्कूलों को अगर हम ठीक करवाने की कोशिश करें यह मंजूर नहीं है। इससे शर्मनाक बात क्या हो सकती है?”
मदन दिलावर पर लगाए आरोप
आशुतोष रांका ने मारपीट का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “आज घृणा की सारी हदें पार हो गई हैं। रामपुर, कंवरपुरा में पिछले काफी सालों से स्कूल भैंसों के तबेले में चल रहा है, लेकिन जब हम वहां निरीक्षण करने पहुंचे तो सरेआम मारपीट, पत्थरबाजी की गई। कार के शीशे फोड़े गए, टीम पर पत्थर बरसाये गए। कपड़े फाड़े गए। ट्यूब में पत्थरह टीम को मारा गया। मेरे कपड़े फाड़े गए। यह सब मदन दिलावर के कहने पर हुआ है। मदन दिलावर को बच्चे भैंसों के तबेले में ही रहें, यह मंजूर है, लेकिन स्कूल ठीक हो जाए, यह मंजूर नहीं। मदन दिलावर जी- आपने आज गुंडे भेजकर पूरे देश में राजस्थान को शर्मसार कर दिया। लेकिन हम इस गुंडागर्दी से डरने वाले लोग नहीं है। स्कूल तो ठीक कराने ही होंगे।”
सीजेपी के कई कार्यकर्ता चोटिल
इस घटना में कई सीजेपी वालंटियरों के चोटिल होने की खबर है। सीजेपी के विरोध में नारे लगाते हुए लोग स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए। गांव के मेन रास्ते पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ा कर घेराबंदी कर दी और जैसे ही सीजेपी के वालंटियर नजर आए विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू हो गई। विरोध कर रहे लोगों ने अभिजीत दीपके मुर्दाबाद, सीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाए।
यह भी पढ़ें-
मंदिर जा रहीं पूर्व पार्षद को नगर निगम के ही डंपर ने कुचल दिया, मौके पर मौत; पति का हाथ टूटा- VIDEO







