प्रेमी के साथ भागी दो बच्चों की मां, जेवरात और 1 लाख से ज्यादा नकदी लेकर फरार, पति ने दर्ज कराया केस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

बिहार  के मोतिहारी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हरसिद्धि थाना क्षेत्र में दो बच्चों की मां के कथित तौर पर प्रेमी के साथ घर से फरार होने का ये मामला है। महिला के पति ने थाने में आवेदन देकर एक युवक और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर से जाते समय जेवरात और करीब 1 लाख 20 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

10 साल पहले हुई थी शादी

पुलिस को दिए आवेदन के मुताबिक, महिला की शादी करीब 10 साल पहले तुरकौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद दंपती के दो बच्चे हुए। पति मजदूरी करता है और काम के सिलसिले में तमिलनाडु में रहता है। वहीं महिला दोनों बच्चों के साथ गांव में रहती थी। पति का आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में एक युवक अक्सर उनके घर आता-जाता था। यह युवक महिला के पति का रिश्ते का भाई बताया जा रहा है। उसकी पहचान रौशन कुमार के रूप में हुई है, जो जैल मुरारपुर का रहने वाला बताया गया है।

पंचायत में भी उठ चुका था मामला

पति के मुताबिक, समय के साथ उसकी पत्नी और रौशन कुमार के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। जब इसकी जानकारी परिवार के लोगों और ग्रामीणों को हुई तो दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझाने के लिए पंचायत भी हुई थी। इसके बावजूद कथित तौर पर दोनों के बीच संपर्क बना रहा।

बच्चों को छोड़कर घर से निकली महिला

पति ने पुलिस को बताया कि हाल ही में उसकी पत्नी दोनों बच्चों को घर पर छोड़कर रौशन कुमार के साथ चली गई। आरोप है कि महिला घर से निकलते समय जेवरात और करीब 1 लाख 20 हजार रुपये की नकदी भी अपने साथ ले गई। महिला के अचानक गायब होने के बाद पति ने युवक के परिजनों से भी पूछताछ की। इसके बाद वह हरसिद्धि थाना पहुंचा और पत्नी की बरामदगी के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पति के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही महिला के घर छोड़ने की वास्तविक वजह और अन्य आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इनपुट: अरविंद कुमार (मोतिहारी)

 



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें