जम्मू-कश्मीर को मिली एक और Vande Bharat Express, जानें क्या होगी टाइमिंग, रूट और किराया?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


इंडियन रेलवे ने जम्मू-कश्मीर के व्यस्त रूट पर एक और वंदे भारत ट्रेन की सर्विस शुरू करने की घोषणा की है, जो उधमपुर होते हुए जम्मू तवी और श्रीनगर के बीच चलेगी। ये जम्मू कश्मीर के लिए तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है। बता दें कि जम्मू और श्रीनगर के बीच पहले से चल रही वंदे भारत सर्विस की लगातार मांग को देखते हुए इस अतिरिक्त वंदे भारत ट्रेन को मंज़ूरी दी गई है। रेलवे ने बताया कि इस रूट पर अभी चल रही दोनों ट्रेनें शुरू होने के बाद से ही पूरी क्षमता के साथ चल रही हैं। उम्मीद है कि नई सर्विस से जम्मू-श्रीनगर रेल कॉरिडोर की क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों को दोनों शहरों के बीच यात्रा का एक और विकल्प मिलेगा।

जानें कब से शुरू होगी नई वंदे भारत?

भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन अगले महीने यानी सितंबर में या नवरात्र के आसपास शुरू हो सकती है। नवरात्र के अवसर पर वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे नवरात्र के समय इस नई वंदे भारत का परिचालन शुरू हो सकता है।

जानें क्या होगा इसका रूट?
जम्मू से कश्मीर जाने वाली इस नए वंदे भारत के स्टॉपेज की बात करें तो इसका ठहराव शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर स्टेशन पर भी होगा। इस क्रम में ट्रेन जम्मू से चलकर उधमपुर, वैष्णो देवी कटड़ा और फिर सीधा श्रीनगर तक जाएगी।

जान लीजिए इस ट्रेन की टाइमिंग
वंदे भारत ट्रेन जम्मू तवी से सुबह 10.30 बजे रवाना होगी और 11: 30 बजे उधमपुर पहुंचेगी, वहां से फिर 12 बजकर 10 मिनट पर कटड़ा और अंत मे दोपहर 3.10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में यह ट्रेन श्रीनगर से शाम 4 बजे खुलेगी और शाम 6.55 बजे पर कटड़ा पहुंचेगी। इसके बाद शाम 7:30 बजे उधमपुर पहुंचेगी और फिर रात 8.40 बजे जम्मू पहुंचेगी।

कितना होगा इसका किराया?
जम्मू-श्रीनगर के बीच चल रही मौजूदा वंदे भारत ट्रेनों का किराया 855 से 1780 रुपये के बीच है। ऐसे में संभावना है कि तीसरी वंदे भारत का किराया भी इससे ज्यादा नहीं हो।

दोनों वंदे भारत का किराया कितना है
वंदे भारत एक्सप्रेस 26401 के एसी चेयर कार का किराया 855 रुपये है जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1585 रुपये है।
वंदे भारत एक्सप्रेस 26403 के एसी चेयर कार का किराया 1020 रुपये है जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1780 रुपये है।

ये भी पढ़ें:
दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में बैठ गदगद हुए सोनम वांगचुक, बोले- भारतीय रेल पर मुझे गर्व





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें