बरेली में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की हुई मौत; 13 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से एक सड़क दुर्घटना का एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 15 कांवड़िए जो गंगाजल लेकर गांव लौट रहे थे उसको ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके चलते 2 कांवड़ियों की जहां मौत हो गई तो वहीं 13 कांवड़ियें काफी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सड़क हादसा बरेली के शाहजहांपुर के नवादा रोड पर मानपुर गांव के पास हुआ जिसमें हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में 15 कांवड़िए सवार थे। इस सड़क हादसे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही पहले सभी घायलों को शाहजहांपुर के अस्पताल में भर्ती कराया जिसमें कुछ की हालत गंभीर होने पर उनको तुरंत बरेली रेफर कर दिया गया।

गंगाजल लेकर लौट रहे थे गांव

बरेली में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर बात की जाए तो सभी 15 कांवड़िए जो ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे वह गंगाजल लेकर गांव लौट रहे थे। इसी बीच शाहजहांपुर के नवादा रोड पर मानपुर गांव के पास उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए 2 कांवड़ियों की बरेली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई जिसमें मृतकों की पहचान बबियाना गांव निवासी गुड्डू और अमन के रूप में हुई है। दोनों मृतकों के शव बरेली पोस्टमार्टम हाउस में हैं। मृतक के भाई ने बताया यह मेरा ममेरा भाई था अमन जिसकी मृत्यु हुई है और यह जल भरने गए थे बेलाडांड़ी के लिए वहाँ से जल भर के वापस जब आ रहे थे तो एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी।

20 अगस्त की शाम को निकले थे गंगाजल भरने

सड़क दुर्घटना में मरने वाले अमन के ममेरा भाई ने बताया कि सभी लोग 20 अगस्त की शाम को गांव से गंगाजल लेने के लिए निकले थे, जिसमें 21 अगस्त की सुबह 5 बजे गांव वापस लौटते समय यह सड़क दुर्घटना हो गई। सभी कांवड़ियें यह ग्राम बमहियाना जिला शाहजहाँपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस सड़क हादसे की घटना में ट्रक को अपने कब्जे में लेने के साथ ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

(रिपोर्ट – विकास साहनी)

ये भी पढ़ें

कानपुर में प्रॉपर्टी विवाद में IT कर्मचारी ने दी जान, सुसाइड नोट में बहन पर लगाया आरोप

कॉलेज गई थी इकलौती बेटी, 3 दिन बाद बॉयफ्रेंड के बाथरूम में मिली लाश; वाराणसी में MSC छात्रा श्रेया मर्डर केस की खौफनाक कहानी





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें