शनिवार को इन 3 राशियों की किस्मत ले सकती है करवट, नौकरी-कारोबार में बड़े लाभ के संकेत, क्या आपकी राशि भी है इस लिस्ट में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


22 अगस्त 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और रवि योग का संयोग इन राशि वालों के लिए तरक्की और सफलता के नए रास्ते खोल सकता है। किसी को कारोबार में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा तो किसी के सामने करियर से जुड़ा अच्छा अवसर आ सकता है। वहीं, कल इन राशियों के जातकों को मिलने वाला परिवार का सहयोग भी मन को प्रसन्न रखेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कल की लकी राशियों का राशिफल

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन परिवार के लिहाज से सुखद रहेगा। कारोबार को विस्तार देने का कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए, क्योंकि प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। पहले किसी की मदद की थी तो आज वही व्यक्ति आपके काम आ सकता है। परिवार के बड़े आपकी तारीफ करेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर भी आपका झुकाव बढ़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन बेहद शानदार रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। परिवार का कोई सदस्य आपको महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है, जो आगे चलकर आपके काम आएगी। घर पर मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कारोबार में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग काम को आसान बनाएगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी लाभ के संकेत हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए कल का दिन सफलता और नए अवसर लेकर आ सकता है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं और इसमें अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। आलस्य छोड़कर सक्रियता के साथ आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी प्रभावशाली या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होने से आपकी पहचान और संपर्क का दायरा बढ़ सकता है। जरूरी मीटिंग में आप अपने विचार प्रभावी ढंग से रख पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य के लिए खरीदारी या उपहार लेना भी रिश्तों में मिठास बढ़ाएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 22 अगस्त को चंद्रमा का धनु गोचर, 4 राशियों के लिए रहेगा अत्यंत फलदायी, हर कार्य सफल होने के योग





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें