नीदरलैंड्स से 2-0 से हारी भारतीय महिला टीम, हॉकी वर्ल्ड कप में सलीमा टेटे की टीम को मिली निराशा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे राउंड के पहले मैच में भारतीय टीम को नीदरलैंड्स के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई में टीम ने इस मैच में गोल करने की बहुत कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ी नीदरलैंड्स के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद सके। नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में शानदार और आक्रामक खेल दिखाते हुए गेंद पर अपना दबदबा बनाए रखा। मैच के दौरान अधिकतर समय नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों ने गेंद को अपने पाले में रखा।

नीदरलैंड्स के प्लेयर्स का प्रदर्शन रहा शानदार

महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के इस मैच में नीदरलैंड्स ने शुरुआत से ही अपनी पकड़ बनाए रखी। खेल के दूसरे ही मिनट में यिब्बी जानसेन ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल करके नीदरलैंड्स को 1-0 की बढ़त दिला दी, जिससे पहला क्वार्टर खत्म होने पर भारतीय टीम 0-1 से पीछे हो गई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और हाफ टाइम तक नीदरलैंड्स की 1-0 की बढ़त कायम रही।

तीसरे क्वार्टर में नीदरलैंड्स ने किया दूसरा गोल

तीसरे क्वार्टर में नीदरलैंड्स ने एक और गोल दाग दिया। मैच के 38वें मिनट में मालटा ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर नीदरलैंड्स को 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। तीसरा क्वार्टर खत्म होने तक स्कोर नीदरलैंड्स के पक्ष में 2-0 ही रहा। इसके बाद चौथे और आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम ने वापसी करने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे नीदरलैंड्स के मजबूत डिफेंस को नहीं तोड़ सकीं और भारत को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल

दूसरे दौर के पहले ही मैच में हारने की वजह से भारतीय महिला हॉकी टीम का सेमीफाइनल में जाना अब बहुत मुश्किल दिख रहा है। हालांकि, टीम को अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच और खेलना बाकी है। अब भारत आगे बढ़ेगा या नहीं, यह बाकी टीमों के मैचों के नतीजों पर ही टिका हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम अपने ग्रुप में अजेय रहते हुए टॉप-8 में जगह बनाने में कामयाब रही थी।

 



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें