बारिश की फुहार के साथ घर पर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल पाव भाजी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे घर वाले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

बारिश के मौसम में जब खिड़की से ठंडी फुहारें आ रही हों, तब कुछ गरमा-गरम और तीखा मिल जाए तो ये सोने पर सुहागा वाली बात हो। ऐसे में पाव भाजी बारिश के मौसम के लिए बेस्ट हो सकता है। बारिश के मौसम के लिए स्ट्रीट स्टाइल पाव भाजी परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। स्ट्रीट स्टाइल पाव भाजी का वह मखमली टेक्सचर, मक्खन की खुशबू और चटपटा स्वाद अब आप आसानी से अपनी रसोई में तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए स्ट्रीट स्टाइल पाव भाजी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। 

सामग्री

  • सब्जियां: 3 उबले आलू
  • 1 कप फूलगोभी
  • 1/2 कप हरी मटर
  • 1/2 कप शिमला मिर्च
  • 1 छोटा बीटरूट।
  • तड़का के लिए 
  • 2 बारीक कटे प्याज
  • 3 टमाटर प्यूरी
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 2 हरी मिर्च।

मसाले

  • 2 बड़े चम्मच पाव भाजी मसाला
  • 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • नमक स्वादानुसार

मक्खन

  • हरा धनिया
  • नींबू का रस और पाव।

भाजी बनाने का तरीका

स्टेप 1: कुकर में आलू, गोभी, मटर और बीटरूट को थोड़ा पानी और नमक डालकर 3-4 सीटी आने तक पकाएं। पकने के बाद इन्हें मैशर से अच्छी तरह से मैश कर लें।

स्टेप 2: एक बड़ी कढ़ाई या तवे पर 2 बड़े चम्मच मक्खन और थोड़ा तेल गरम करें। इसमें बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें शिमला मिर्च डालकर 2 मिनट पकाएं।

स्टेप 3: कढ़ाई में टमाटर की प्यूरी, कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी और पाव भाजी मसाला डालें। मसालों को तब तक भूनें जब तक कि किनारे से मक्खन अलग न होने लगे।

स्टेप 4: अब मैश की हुई सब्जियां इस मसाले में डालें। थोड़ा पानी मिलाकर भाजी की स्थिरता सही करें और धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक पकने दें। ऊपर से थोड़ा और मक्खन, नींबू का रस और हरा धनिया डालकर मिलाएं।

स्ट्रीट स्टाइल पाव सेकने का राज

तवे पर थोड़ा मक्खन पिघलाएं, उस पर थोड़ा सा हरा धनिया और चुटकी भर पाव भाजी मसाला छिड़कें। पाव को बीच से काटकर तवे पर दोनों तरफ से हल्का सा क्रिस्पी होने तक सेक लें। गरमा-गरम भाजी पर ढेर सारा मक्खन, कटा हुआ प्याज और नींबू निचोड़कर सिके हुए पाव के साथ परोसें। बारिश की बूंदों के बीच यह स्वाद हर किसी का दिल जीत लेगा।



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें