बर्तन धोने गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर नदी में डुबोकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान के एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां बर्तन धोने गई एक गृहवधू के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत और दुष्कर्म की कोशिश की गई। जब महिला नए इसका कड़ा विरोध किया तो आरोपी ने उसे नदी के पानी में डुबोकर बेरहमी से मार डाला। यह पूरी घटना घटना पूर्व बर्धमान जिले के नदनघाट थाना क्षेत्र के नसरतपुर पंचायत अंतर्गत चाई-कालितला इलाके की है। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव  का माहौल है।

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में आरोपी

मृतका की पहचान तापसी सामंत (37) के रूप में हुई है। घटना के सिलसिले में पुलिस ने आरोपी युवक वासुदेव मन्ना को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे पूर्व बर्धमान के कालना अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।

पूजा में शामिल होने आया था आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम तापसी सामंत बर्तन धोने के लिए खड़ी नदी के किनारे गई थीं। इसी दौरान स्थानीय इलाके के एक घर में मनसा पूजा के सिलसिले में घूमने आए वासुदेव मन्ना ने कथित तौर पर उनके साथ अश्लील व्यवहार किया। आरोप है कि युवक ने उन्हें पकड़ लिया और जबरदस्ती करने की कोशिश की।

मासूम बच्चे की गवाही से बेनकाब हुआ आरोपी

गृहवधू ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उन्हें खड़ी नदी के पानी में डुबो दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के दौरान वहां मौजूद एक स्थानीय बच्चे ने पूरी घटना देख ली। उसने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और कथित तौर पर आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। नदनघाट थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  इस जघन्य अपराध के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव, आक्रोश और सनसनी का माहौल है।

पहले भी ऐसी घटना आ चुकी है सामने

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के देवानदिघी थाना क्षेत्र के तालित कैनालपाड़ इलाके के पास एक खेत से एक आदिवाली महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका के भाई ने मीडिया के सामने दावा किया था कि  उसकी बहन के साथ पहले दुष्कर्म किया गया फिर उसकी हत्यी की गई। 

(रिपोर्ट बिज्जू मंडल)

ये भी पढ़ें-

कमरे में बुलाकर 4 मासूमों को हंसुए से गोद डाला, नींद टूटी तो मुर्शिदाबाद में सिरफिरे ने मचाया कत्लेआम, 3 की मौत



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें