घर पर बना लें कैल्शियम से भरपूर ये सूप, हड्डियों को मिलेगी मजबूती और स्वाद भी लगेगा लाजवाब, नोट करें विधि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी पोषक तत्व है। अगर आप अपनी डाइट में कैल्शियम को स्वादिष्ट तरीके से शामिल करना चाहते हैं, तो घर पर रागी और कई सब्जियां से मिलकर बना यह सूप एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हड्डियों की सेहत को सपोर्ट करने में मदद करते हैं और इसे बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि

कैल्शियम से भरपूर सूप के लिए सामग्री

  • सब्जियों के लिए सामग्री: एक सहजन, आधा कप मटर, आधा कप कॉर्न, आधा कप बीन्स, आधा कप गाजर

  • घोल बनाने के लिए सामग्री:  2 बड़े चम्मच रागी का आटा और 1 कप पानी

  • तड़का के लिए सामग्री: अदरक-लहसुन का पेस्ट और 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, काली मिर्च, नमक, नींबू का रस और ताज़ा हरा धनिया

कैसे बनाएं कैल्शियम से भरपूर सूप?

  • पहला स्टेप: रागी का कैल्शियम से भरपूर सूप बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन कर एक कुकर में सहजन, मटर, कॉर्न, बीन्स और गाजर को डालें और उसमें पानी डालकर 10-12 मिनट तक भाप में अच्छी तरह से पकाएँ। जब सब्जियां पक जाएं तब सहजन का गूदा निकाल लें और बाकी की सब्जियों को अच्छी तरह से मैश कर लें।

  • दूसरा स्टेप: अब रागी का घोल बनाने के लिए, 2 बड़े चम्मच रागी का आटा लें और उसमें 1 कप पानी मिलाएं और आगे इस्तेमाल के लिए एक जगह रख दें।

  • तीसरा स्टेप: अब, गैस पर एक गहरी कड़ाही रखें और थोड़ा तेल गरम करें। अब, उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर डालें। जब लहसुन लाल हो जाए तब उसमें मैश की हुई सब्जियां डालें। सब्जियों कोई क बार फिर से मैश कर लें और गाढ़ेपन के हिसाब से 2-3 कप पानी डालें। रागी का घोल डालें और 10-15 मिनट तक धीमी आँच पर पकने दें। आखिर में काली मिर्च, नमक, नींबू का रस और ताज़ा हरा धनिया डालकर सर्व करें और गर्म गर्म पिएं।

रागी का सूप पीने के अन्य फायदे

रागी का सूप पीने से सिर्फ हड्डियां ही मजबूत नहीं होती हैं बल्कि वजन कम होता है। पाचन क्रिया में सुधार होता है। यह डायबिटीज को नियंत्रित करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, और शरीर को ऊर्जा देने में भी बहुत फायदेमंद है।





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें