इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरा टेस्ट आज से, थोड़ी देर में होगा टॉस, सारांश जैन को मिला डेब्यू का मौका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच का आगाज आज से होगा। ये मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 165 रनों से जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया 2 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। मेजबान श्रीलंका को सीरीज ड्रॉ करने के लिए दूसरा टेस्ट हर हाल में जीतना है। वहीं अगर ये टेस्ट ड्रॉ भी हुआ तो भारत सीरीज जीत जाएगा। लेकिन WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को इस मैच में भी हर हाल में जीत दर्ज करना होगा। इस मैच के टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान सुबह 9:30 बजे मैदान पर उतरेंगे। इस मैच में सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका मिला है।

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) में भारत का यह 11वां टेस्ट मैच है। इससे पहले खेले गए 10 मैचों में से भारत ने 5 में जीत दर्ज की है वहीं 4 में हार का सामना करना पड़ा है और 1 मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है। फिलहाल भारत 64 अंक और 53.33% अंक प्रतिशत (PCT) के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है। वहीं श्रीलंका की टीम 5 मैचों में से 1 जीत, 2 हार और 2 ड्रा के साथ छठे स्थान पर है।

यहां देखें दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, आकिब नबी, गुरनूर बराड़

श्रीलंका: लाहिरु उदारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिल मिशारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अराचिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें