महाराष्ट्र में हेलिकॉप्टर की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, चार लोग थे सवार; देर तक लगाता रहा चक्कर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को महाराष्ट्र के भंडारा जिले में खराब मौसम की वजह से विज़िबिलिटी कम होने पर चार लोगों को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर की झील के पास इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उन्होंने बताया कि मोहाड़ी तहसील में मोहगांव-निलाज रोड के पास हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। एक अधिकारी ने बताया, “एक प्राइवेट कंपनी का हेलीकॉप्टर नागपुर से रायपुर जा रहा था, तभी सुबह करीब 11 बजे पायलट को खराब मौसम का सामना करना पड़ा।” हेलीकॉप्टर ने इमरजेंसी लैंडिंग करने से पहले कुछ देर तक भिसारी झील के ऊपर चक्कर लगाए।

अधिकारियों ने बताया कि झील में पानी का स्तर कम होने की वजह से उस इलाके में काफी खुली जगह थी, जिसे पायलट ने हेलीकॉप्टर उतारने के लिए चुना। उन्होंने बताया कि एक घंटे तक वहीं रुकने के बाद, मौसम ठीक होने पर हेलीकॉप्टर वापस नागपुर के लिए उड़ गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अभिषेक नामदास ने कहा, “हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे और वे सभी सुरक्षित हैं।” गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट के डायरेक्टर गिरीशचंद्र वर्मा के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली थी कि पायलट उनके एयरपोर्ट पर लैंड करना चाहता था, लेकिन बाद में उसने नागपुर वापस जाने का फैसला किया।

खबर अपडेट की जा रही है…



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें