लोकप्रिय टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान-अभिरा की जिंदगी में गलतफहमियां और अजीब मोड़ तब आते हैं, जब उनकी बेटी मायरा उनसे बातें छिपाने लगती है। कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि अरमान-अभिरा खुशी-खुशी ‘फायरफ्लाई इवेंट’ का मजा लेते हैं। वहां अभिरा को एहसास होता है कि उनके बीच प्यार अभी भी जिंदा है और अरमान वादा करता है कि वह हमेशा उसकी जिंदगी को रोशनी से भरा रखेगा। दोनों अपनी जिंदगी में खुश रहने की कोशिश करते हैं और मायरा-मुक्ती को बुरी नजर से बचाने के लिए भी संघर्ष करते हैं।
अरमान-कबीर में हुई लड़ाई
अरमान-अभिरा डेट पर जाते हैं, लेकिन उनका रोमांटिक पल तब खराब हो जाता है, जब अरमान और कबीर के बीच गलतफहमी हो जाती है। लड़कियों को परेशान करने के शक में उनके बीच लड़ाई हो जाती है। अंधेरे की वजह से वे एक-दूसरे को पहचान नहीं पाते, लेकिन जैसे ही लाइट आती है कबीर अरमान को धक्का देकर भाग जाता है। इस बीच कहानी में आगे देखने को मिलता है कि कावेरी कहती है कि जब अरमान को ट्यूमर हुआ था तो उन्होंने खुशी-खुशी जन्माष्टमी मनाने का संकल्प लिया था। वह इस साल इसका आयोजन करने का फैसला करती हैं। पंडित जी कहते हैं कि वह पोद्दार परिवार को इस बार जन्माष्टमी आयोजित करने की अनुमति नहीं दे सकते। कावेरी पूछती हैं कि यह मौका किसने लिया। पोद्दार परिवार को पता चलता है कि दमानी परिवार ने यह मौका ले लिया है।
अभिरा ने मायरा को रंगे हाथों पकड़ा
मायरा यह देखकर चौंक जाती है कि अरमान-अभिरा वहां मौजूद हैं और हड़बड़ी में भागने लगती है, लेकिन अभिरा उसे देख लेती है। हैरानी की बात है कि अरमान, अभिरा को कबीर का नाम नहीं बताता और कबीर भी अपने परिवार के सामने यह बात छिपा लेता है कि अरमान ने उसे मारा था। इस बार मायरा और मुक्ति को बिना बताए रात में बाहर निकलने के लिए अभिरा के गुस्से का सामना करना पड़ता है। अभिरा, मायरा से फायरफ्लाई फेस्टिवल में जाने के बारे में पूछती है। मायरा उसे बताती है कि उसने सच क्यों छिपाया था। अभिरा मायरा को डांटती है। मायरा उसे बताती है कि मुक्ति को सच पता था। अभिरा मायरा और मुक्ति दोनों को डांटती है। मुक्ति मायरा से कहती है कि उसकी वजह से उसे भी डांट पड़ रही है। दोनों को एहसास होता है कि अभिरा को इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि कबीर भी फेस्टिवल में था और अरमान उसके साथ हुई अपनी मुठभेड़ के बारे में सच छिपा रहा है। मायरा और मुक्ति पहले अभिरा को मनाने का फैसला करती हैं।
एक ट्विस्ट बदल देगा कहानी
अभिरा, मायरा से बहुत नाराज दिखाई देती है, क्योंकि उसने सच छिपाया और कभी अपने परिवार के बारे में नहीं सोचा। भले ही अभी मामला सुलझता हुआ दिख रहा है, लेकिन अरमान-अभिरा के बीच के राज आगे चलकर एक बड़े ट्विस्ट में बदलेंगे। असली राज यह है कि क्या अरमान सच में कबीर को माफ कर देगा या फिर कुछ और ही चल रहा है।
ये भी पढ़ें – ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, मंगेतर तमन्ना का दिखाया चेहरा, डायमंड रिंग ने खींचा ध्यान









