भारत और श्रीलंका के बीच में खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए थे। पहले दिन के खेल में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से 50 रनों की पारी देखने को मिली जिसके दम पर वह इतिहास रचने में कामयाब हो गए। गिल अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में एक संस्करण में हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं जिसमें उससे पहले कोई भी भारतीय कप्तान ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सका था।
गिल ने सिर्फ 10 टेस्ट में पूरे किए 1000 रन
शुभमन गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के संस्करण की शुरुआत बतौर भारतीय कप्तान के रूप में पिछले साल इंग्लैंड के दौरे से की थी, जिसमें अब तक उनका इस जिम्मेदारी के साथ बल्ले से काफी बेहतरीन रिकॉर्ड देखने को मिला है। गिल ने सिर्फ 10 टेस्ट मैच में अपने हजार रनों का आंकड़ा पूरा कर लिया, वहीं वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक संस्करण में हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान हैं तो वहीं ऐसा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे और यशस्वी जायसवाल यह कारनामा करने में कामयाब हो चुके हैं। अब तक गिल ने WTC 2025-27 के संस्करण में अब तक 17 पारियों में 68.26 के औसत से 1024 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 5 शतकीय और दो अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
टेस्ट में 3000 रन पूरे करने वाले गिल बने चौथे सबसे भारतीय युवा खिलाड़ी
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में शुभमन गिल इस फॉर्मेट में अपने 3000 रनों का आंकड़ा भी पूरा करने में कामयाब हो गए। गिल इसी के साथ अब टेस्ट में सबसे कम उम्र में तीन हजार रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें उन्होंने यह कारनामा 26 साल 349 दिन की उम्र में हासिल किया। भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में टेस्ट में तीन हजार रनों का आंकड़ा पूरा करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर है जिन्होंने 23 साल 228 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 26 साल 157 दिन की उम्र के साथ वीरेंद्र सहवाग दूसरे नंबर पर है जबकि दिलीप वेंगसरकर 26 साल 263 दिन की उम्र के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
ये भी पढ़ें
38 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, सिर्फ 1 टेस्ट मैच में मिला मौका
आउट होकर आपा खो बैठे यशस्वी जायसवाल, श्रीलंकाई गेंदबाज से सेंड ऑफ मिलते ही मैदान पर हुआ जमकर बवाल









