ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफारी से टकराया पिकअप टेंपो, डैशकैम में कैद हुई घटना; VIDEO आया सामने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

गौतमबुद्धनगर: यूपी के गौतमबुद्धनगर में एक हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया है। यहां ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफारी गाड़ी और पिकअप टेंपो के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे का वीडियो सफारी गाड़ी में लगे डैशकैम में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पिकअप टेंपो अनियंत्रित होकर सफारी के सामने आ जाता है। इसके बाद दोनों की टक्कर हो गई और फिर पिकअप वाहन सड़क पर पलट जाता है।

सफारी और पिकअप टेंपो में टक्कर

जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज दोपहर करीब 2 बजे सफारी गाड़ी और पिकअप टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि टेंपो चालक ने हाईवे के बीच अचानक गाड़ी को दाईं ओर मोड़ लिया। इसी दौरान पीछे से आ रही सफारी गाड़ी टेंपो से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप टेंपो सड़क पर ही पलट गया।

हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई

गनीमत रही कि हादसे में टेंपो चालक समय रहते वाहन से बाहर निकल गया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई और कोई जनहानि भी नहीं हुई है। पूरी घटना सफारी गाड़ी में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि टेंपो अचानक दाईं ओर मुड़ता लिया और सफारी से टकराने के बाद पलट गया।

हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

बताया जा रहा है कि यह हादसा थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप टेंपो एक्सप्रेसवे पर जा रहा था। इसी दौरान टेंपो चालक ने हाईवे के बीच अचानक दाईं ओर मोड़ लेने की कोशिश की। तभी पीछे से आ रही सफारी गाड़ी टेंपो से जा भिड़ी। टक्कर लगते ही टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

खाली कराई गई सड़क

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि टेंपो चालक समय रहते वाहन से बाहर निकल गया और उसे किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई। सफारी सवार लोगों को भी कोई चोट नहीं लगी। एक्सीडेंट होते ही एक्सप्रेसवे पर भीड़ लग गई इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फौरन एक्सप्रेसवे से पिकअप को वहां से हटवाया जिससे और कोई हादसा ना हो और ट्रैफिक को सुचारू रूप से चालू किया। (इनपुट- राहुल ठाकुर) 

यह भी पढ़ें-

पहाड़ी पर तीन लोगों की मौत मामले में नया एंगल आया सामने, मां ने एक दिन पहले बनाया था VIDEO; बढ़ा सस्पेंस



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें