मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले रविवार, 23 अगस्त 2026 को पिंक सिटी जयपुर में आयोजित किया गया। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में 52 सुंदरियां शामिल हुईं। प्रतियोगियों को परखने के लिए एक खास कमेटी बनाई गई थी, जिसमें मनोरंजन जगत के जाने-माने चेहरे भी शामिल हुए। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन, उर्वशी रौतेला और सेलिना जेटली इस प्रतियोगिता में बतौर जज शामिल हुईं। टॉप-5 फाइनलिस्ट में तमिलनाडु की वैष्णवी, गुजरात की अनुश्री सतवालेकर, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव, केरल की कैजिया लिज मैजो और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ शामिल रहीं। रात 2.50 पर विनर के नाम का ऐलान किया गया और केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विनर
सौंदर्य प्रतियोगिता के आखिरी राउंड में कंटेस्टेंट्स को जजेस के सामने 40 सेकेंड का क्लोजिंग रिमार्क पेश पेश करना था, जिसमें पांचों फाइनलिस्ट ने जिंदगी को लेकर अपना नजरिया, चुनौतियों और भविष्य को लेकर अपने विचारों को पेश किया। अपने क्लोजिंग रिमार्क से कैजिया लिज मैजो, कमेटी को इंप्रेस करने में सफल रहीं और इस साल का खिताब अपने नाम कर लिया। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की विजेता मनिका विश्वकर्मा ने केरल की कैजिया के सिर पर ताज पहनाया और इस पल में कैजिया काफी इमोशनल हो गईं।
तमिलनाडु की वैष्णवी ने दी टक्कर
केरल की कैजिया को तमिलनाडु की वैष्णवी ने टक्कर दी, जो उनके साथ टॉप 2 में रहीं और फिर फर्स्ट रनरअप रहीं। वहीं गुजरात की अनुश्री सतवालेकर सेकेंड रनरअप रहीं, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव थर्ड रनरअप चुनी गईं और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ 4th रनरअप रहीं। बता दें, इस साल की विजेता यानी केरल की कैजिया लिज मैजो अब इस साल के अंत में प्यूर्टो रिको में आयोजित होने जा रहे 75वें मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेंगी और प्रतियोगिता में भारत का नेतृत्व करेंगी।
सुष्मिता के अलावा ये अभिनेत्रियां बनीं जज
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के जज पैनल में अभिनेत्री सुष्मिता सेन शामिल थीं और उनके साथ सेलिना जेटली और उर्वशी रौतेला भी जज पैनल में शामिल रहीं। बता दें, सुष्मिता ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। वहीं सेलिना जेटली ने 2001 में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता था और इसी साल आयोजित हुए मिस यूनिवर्स कॉम्पटीशन में 4th रनरअप रहीं। उर्वशी रौतेला की बात करें तो मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 का ताज उनके सिर पर सजा था। फिल्म प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर भी बतौर जज इस पैनल में शामिल रहीं।
ये भी पढ़ेंः 26 सालों में कोई नहीं कर पाया लारा दत्ता का किला धव्स्त, मिस यूनिवर्स में बनाया रिकॉर्ड आज भी है कायम









