IND vs SL कोलंबो टेस्ट लाइव स्कोरकार्ड, बारिश ने रोका खेल, टीम इंडिया का स्कोर- 475/8

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल ने शानदार अर्धशतक जड़े और टीम इंडिया का स्कोर 450 रन के पार पहुंचाया। 475/8 रन के स्कोर पर बारिश के कारण खेल को रोक दिया गया है। ध्रुव जुरेल अपने दूसरे टेस्ट शतक से सिर्फ 5 रन दूर हैं। बारिश के चलते टी ब्रेक का ऐलान भी तय समय से पहले हो गया है।

इससे पहले देवदत्त पडिक्कल ने गॉल टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद कोलंबो में भी उन्होंने अपने बल्ले की चमक बरकरार रखी। दूसरे टेस्ट के पहले दिन पडिक्कल ने एक और शतक जड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट पर 300 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। इसमें पडिक्कल की 117 रन की शानदार पारी का बड़ा योगदान रहा। पडिक्कल की पारी हालांकि किस्मत के साथ शुरू हुई। वह खाता भी नहीं खोल पाए थे कि सोनल दिनुषा ने बैकवर्ड प्वाइंट पर उनका आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद जब पडिक्कल सिर्फ दो रन पर थे, तब श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने स्लिप में उनका कैच पकड़ने का मौका गंवा दिया। इन जीवनदानों का भारतीय बल्लेबाज ने पूरा फायदा उठाया और धीरे-धीरे पारी को बड़े स्कोर में बदल दिया।

पडिक्कल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 120 रन की अहम साझेदारी की। दोनों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और भारत को शुरुआती झटकों से उबारा। हालांकि ऑफ स्पिनर केशरा नुवंथा ने पडिक्कल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। पडिक्कल ने अपनी पारी में 117 रन बनाए और एक बार फिर श्रीलंका के खिलाफ खुद को साबित किया।

भारत के लिए पहला दिन पूरी तरह आसान नहीं रहा। श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 46 रन देकर तीन विकेट झटके। फर्नांडो ने पहले यशस्वी जायसवाल को 43 रन पर पवेलियन भेजा और बाद में शुभमन गिल तथा रवींद्र जडेजा के विकेट भी अपने नाम किए। इस बीच ऋषभ पंत को भी चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा। लाहिरू कुमारा की गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश के दौरान गेंद उनके बाएं हाथ के पर लगी। चोट के बाद पंत रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत 300/5 के स्कोर पर था और टीम की नजर अब पहली पारी को बड़े स्कोर में बदलने पर होगी।

 

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें