दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी की टीम बड़ी जीत की तरफ! नॉर्थ ईस्ट टीम को मिला फॉलो ऑन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दलीप टॉफी 2026 के दोनों क्वार्टर फाइनल मुकाबले बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जा रहे हैं। पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है। इस मैच पर वैभव सूर्यवंशी की ईस्ट जोन टीम की पकड़ मजबूत नजर आ रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले ईस्ट जोन के बॉलर्स ने नॉर्थ ईस्ट को जल्दी ऑलआउट किया और उसके बाद उन्हें फॉलोऑन भी  दिया। दूसरी पारी में नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम को एक ओवर खेलने का मौका मिला और वहां उन्होंने 7 रन बनाए हैं। नॉर्थ ईस्ट की टीम अभी भी 349 रन पीछे है। ईस्ट जोन को मैच जीतने के लिए दूसरी पारी में सभी 10 विकेट लेने होंगे।

ईस्ट जोन के दो बल्लेबाज ने लगाया शतक

ईस्ट जोन की टीम ने पहली पारी में सुदीप कुमार और शाहबाज अहमद की शतकीय पारी के बदौलत 467 रन बनाए थे। सुदीप कुमार ने पहली पारी में 185 गेंदों में 146 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 25 चौका और एक छक्का लगाया। वहीं शाहबाज अहमद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 244 बॉल पर 167 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने 55 रन का योगदान दिया। अनुकूल रॉय ने 37 रन बनाए।

वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल पाए बड़ी पारी

मैच शुरू होने से पहले फैंस को वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन से काफी उम्मीदें थी। लेकिन ये दोनों बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप रहे। वैभव 6 बॉल पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं ईशान किशन ने 9 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाए। आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी इस दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान हैं।

नॉर्थ ईस्ट के बल्लेबाज पहली पारी में रहे फ्लॉप

नॉर्थ ईस्ट जोन की बल्लेबाजी की बात करें तो पहली पारी में कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। 32 रन बनाकर अर्पित सुभाष भाटेवारा टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। आशीष थापा ने 19, रोंगसेन जोनाथन ने 21 रन बनाए। ईस्ट जोन की तरफ से गेंदबाजी में अभिजीत सरकार ने 5 विकेट लिए। वहीं शाहबाज अहमद ने 3 विकेट अपने नाम किए। अब इस मैच के तीसरे दिन भी ईस्ट जोन के गेंदबाज शानदार गेंदबाजी करके नॉर्थ ईस्ट जोन को जल्दी ऑलआउट करके जीत दर्ज करना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिली टीम में एंट्री 

यशस्वी जायसवाल को सुनाई आईसीसी ने कड़ी सजा, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी लपेटे में आया

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें