हरियाणा में खौफनाक वारदात, महिला ने पति की कर दी बेरहमी से हत्या, शव से अंदरूनी अंग निकालने का भी आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से हत्या की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने लोगों को दहला कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, कुरुक्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने पति की निर्मम हत्या किए जाने के बाद शव के पेट से अंदरूनी अंग निकालकर बैग में रखने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस को इस हत्याकांड के पीछे तांत्रिक विद्या से जुड़े होने की भी आशंका है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

आदर्श थाना केयूके प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह संधू ने बताया कि ज्योतिसर क्षेत्र नजदीक एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की चाकू से हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद महिला ने चाकू से पति के पेट को काटकर उसके अंदरूनी अंग बाहर निकाल लिए और उन्हें एक बैग में रख लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बता दें कि इससे पहले हरियाणा के नूंह जिले में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

छत से कूदने के बाद महिला घायल

कुरुक्षेत्र में हत्या की वारदात के मामले में इंस्पेक्टर संधू के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला घर की छत से कूदकर फरार होने का प्रयास कर रही थी। छत से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्याकांड के पीछे तांत्रिक क्रिया से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मामले की वास्तविक वजह और वारदात के पीछे की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ करने के साथ-साथ सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बनी वारदात

कुरुक्षेत्र में महिला द्वारा पति की हत्या और शव से अंदरूनी अंग बाहर निकाले जाने की इस खौफनाक घटना ने आसपास के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर घरेलू रिश्ते में ऐसी दरिंदगी की नौबत कैसे आई। अब पुलिस की जांच के बाद ही इस सनसनीखेज हत्याकांड की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी। (रिपोर्ट: अमित भटनागर)

ये भी पढ़ें- जींद के रहने वाले इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल की हार्ट अटैक से मौत, 27 साल थी उम्र

हरियाणा के हिसार में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा की हत्या, कोर्ट गेट के सामने 12 राउंड फायरिंग, हत्या समेत 40 मामले दर्ज थे





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें