हॉकी वर्ल्ड कप में इंडिया और अर्जेंटीना का आमना-सामना, जानें कब और कहां देख पाएंगे Live

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में 24 अगस्त को भारत और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। 22 अगस्त को खेले गए राउंड 2 के मैच में भारत को मौजूदा चैंपियन नीदरलैंड्स के हाथों 3-1 से करारी हार का सामना करना पड़ा था। नीदरलैंड्स के खिलाफ मिली इस हार ने भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह बहुत ज्यादा मुश्किल कर दी है।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को चाहिए बड़ी जीत

अब भारतीय हॉकी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अर्जेंटीना को हर हाल में बड़े अंतर से हराना होगा। अगर टीम यह मैच हार जाती है, तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। इसी वजह से दोनों टीमों के बीच एक कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आप इस मैच को कब, कहां और कैसे बिल्कुल मुफ्त में लाइव देख सकते हैं।

कितने बजे से शुरू होगा भारत बनाम अर्जेंटीना मैच

भारत और अर्जेंटीना के बीच हॉकी वर्ल्ड कप का यह मुकाबला सोमवार, 24 अगस्त को खेला जाएगा। यह मैच नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन में बने वैगनर हॉकी स्टेडियम में होगा, जिसकी शुरुआत भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे होगी। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर मिलने की उम्मीद है।

कब और कहां देख पाएंगे मुकाबला लाइव

अब बात करते हैं लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट को लेकर। भारत और अर्जेंटीना के बीच हॉकी वर्ल्ड कप मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Select 2, Star Sports Khel और DD Sports पर दिखाया जाएगा। अगर आप इस मैच को बिना किसी खर्च के मुफ्त में देखना चाहते हैं, तो DD Sports पर देख सकते हैं। बस इसके लिए आपके घर पर DD Free Dish का कनेक्शन होना चाहिए। भारत और अर्जेंटीना के बीच होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर मिलेगी।

अर्जेंटीना के खिलाफ मैच के लिए भारत का स्क्वॉड

हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), मोहित एचएस, सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, अभिषेक

यह भी पढ़ें

भारतीय हॉकी टीम को मिली नीदरलैंड के खिलाफ 3-1 से मात, सेमीफाइनल में पहुंचना हुआ अब काफी मुश्किल

नीदरलैंड्स से हार के बाद भी जिंदा भारत की उम्मीद, ऐसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट, जानें पूरा समीकरण

 





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें