हरियाणा सरकार ने रक्षा बंधन पर आरोपी राम रहीम को बड़ा तोहफा दिया है। राम रहीम को फिर 21 दिनों की पैरोल दी गई है। पैरोल मिलने के बाद आज सुबह 6 बजकर पांच मिनट पर राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से अपने सिरसा आश्रम के लिए अपने काफिले में सवार होकर निकला। बता दें कि राम रहीम इस बार 17 वीं बार जेल से बाहर आया है।









