TMC की याचिका पर अयोग्यता के मामले में SC ने 20 “बागी” सांसदों को नोटिस जारी किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

तृणमूल कांग्रेस की याचिका पर अयोग्यता के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज सभी 20 “बागी” सांसदों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। इस मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की ओर से सॉलिसिटर जनरल पेश हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई हो रही है। TMC के 20 सांसदों के पार्टी बदलने के बाद उनकी सदस्यता खत्म करने की मांग वाली याचिकाओं पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अभी तक फैसला नहीं लिया है। अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर मांग की है कि लोकसभा स्पीकर दल-बदल विरोधी कानून के तहत इन सांसदों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर फैसला करें।




सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के अनुरोध पर सुप्रीम कोर्ट ने अभी लोकसभा स्पीकर को नोटिस जारी नहीं किया।  तुषार मेहता ने कहा कि वो स्पीकर से इस बारे में निर्देश लेकर कोर्ट को अवगत कराएंगे> इस बारे में जस्टिस बागची ने कहा कि हम सवैंधानिक संस्था को कोई निर्देश नहीं देना चाहते लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ऐसे फैसले समय से हो। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभी हम स्पीकर को नोटिस जारी नहीं रहे हैं, बाकी पक्षकारों को नोटिस जारी कर रहे हैं।

खबर अपडेट हो रही है….



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें