भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच को लेकर आईसीसी काफी सख्ती बरत रहा है। एक दिन पहले ही आईसीसी ने भारत के यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के असिथा फर्नांडो पर मैच फीस का जुर्माना लगाया था और अब एक और श्रीलंकाई खिलाड़ी को फटकार लगाई है। इस बार प्रभात जयसूर्या लपेटे में आए हैं। वे इस मैच में आईसीसी के सख्ती के शिकार होने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
भारत बनाम श्रीलंका मैच के दूसरे दिन शाम को आउट हो गए थे प्रभात
श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज प्रभात जयसूर्या को आईसीसी ने कड़ी फटकार लगाई है। जयसूर्या को ICC के प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 को तोड़ने का दोषी पाया गया है। यह इंटरनेशनल क्रिकेट मैच के दौरान क्रिकेट इक्विपमेंट या कपड़ों, ग्राउंड इक्विपमेंट या फिक्स्चर और फिटिंग के गलत इस्तेमाल से जुड़ा है। उनके डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है।
बाउंड्री पर गुस्से से प्रभात ने दे मारा था बल्ला
दरअसल सोमवार शाम को श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी। टीम का पहला विकेट दूसरे ओर में तभी गिर गया, जब टीम का स्कोर केवल एक रन था। लाहिरु उदारा एक रन बना पाए थे, तभी प्रसिद्ध ने जायसवाल के हाथों उन्हें कैच आउट करा दिया। वैसे तो प्रभात जयसूर्या नीचे के क्रम में बल्लेबाजी के लिए आते हैं, लेकिन दिन का खेल खत्म होने वाला था, इसलिए नाइटवॉचमैन के तौर पर प्रभात जयसूर्या को तीसरे नंबर पर भेज दिया गया था। लेकिन वे भी आउट हो गए।
प्रभात ने मान ली अपनी गलती
प्रभात जयसूर्या साल बॉल पर दो रन बनाकर आउट हो गए, उन्हें मानव सुथार ने अपना शिकार बनाया। ये विकेट गिरने के साथ ही दिन का खेल खत्म हो गया। जब प्रभात आउट होकर वापस पवेलियन जा रहे थे, तब उन्होंने गुस्से में अपने बल्ले से बाउंड्री वेजज को मारा। जोकि नियमानुसार गलत है। इसको लेकर आईसीसी ने सजा का ऐलान किया है। इस बीच जयसूर्या ने अपनी गलती मान ली है, इसलिए अब आगे सुनवाई की जरूरत नहीं है।
यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नाडो हो चुके हैं दंडित
इससे पहले यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो को पहले ही आईसीसी आपसी भिड़ंत के लिए सजा सुना चुका है। दरअसल मैच के 17वें ओवर में जब यशस्वी जायसवाल आउट हुए तो कुछ शब्द असिथा ने यशस्वी को लेकर बोले तो दोनों आपस में टकरा गए थे। फर्नांडो ने अपना सिर जायसवाल की बढ़ाया, तभी जायसवाल झुक गए और दोनों के सिर आपस में टकरा गए थे। ये मामला भी अब रफादफा हो गया है।
यह भी पढ़ें
WTC Points Table में मचेगा तहलका, टीम इंडिया के जीतते ही होगा भयंकर उलटफेर
वैभव सूर्यवंशी बैटिंग में फ्लॉप, बॉलिंग में हिट, 4 बॉल में 2 विकेट झटक बरपाया कहर









