KGF के बाद अब ‘टॉक्सिक’ का तूफान, रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, पहले ही दिन होगी 100 करोड़ के पार?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ‘रॉकिंग स्टार’ यश के फैंस का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। उनकी मोस्ट अवेटेड और बहुचर्चित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ कल यानी 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की अपार सफलता के बाद पर्दे पर लौट रहे यश की इस पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसी कई बड़ी अभिनेत्रियां नजर आएंगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज देखा जा रहा है और पहले दिन ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी बंपर शुरुआत होने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले जानें बोल्ड सीन को लेकर क्या बोले यश।

‘रॉकिंग स्टार’ यश का स्टारडम और धमाकेदार एडवांस बुकिंग

इस पीरियड गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण खुद यश हैं। ‘केजीएफ’ फ्रेंचाइजी के बाद यश ने न केवल दक्षिण भारत में, बल्कि पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। रिलीज से पहले ही एडवांस के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वे इस बात का सबूत हैं कि यश की फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है। एडवांस बुकिंग के ताजा आंकड़ों के अनुसार रिलीज से पहले ही फिल्म के करीब 12 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं, जिससे लगभग 41 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन हो चुका है। वहीं, ब्लॉक्ड सीटों को मिलाकर यह आंकड़ा 49.88 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। ये आंकड़े शाम 7 बजे तक के हैं।

भाषावार एडवांस कमाई के आंकड़े

फिल्म को कन्नड़ और हिंदी दोनों ही भाषाओं में दर्शकों का शानदार समर्थन मिल रहा है:

  • कन्नड़ भाषा: कन्नड़ में 2D फॉर्मेट के 3.41 लाख से अधिक टिकट बिके हैं, जिससे लगभग 13.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है। वहीं IMAX 2D से 77.97 लाख रुपये और 4DX फॉर्मेट से 24.02 लाख रुपये की कमाई दर्ज की गई है।
  • हिंदी भाषा: हिंदी बेल्ट में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। हिंदी भाषा में 5.56 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिससे लगभग 18.40 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ है। इसके अलावा IMAX 2D से 43.30 लाख रुपये और 4DX वर्जन से 31.95 लाख रुपये की कमाई हुई है।
  • अन्य भाषाएं: तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी फिल्म की प्री-सेल्स काफी स्थिर और अच्छी चल रही है।

ट्रेड एनालिस्ट का प्रिडिक्शन

फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘टॉक्सिक’ अपने पहले दिन ही कमाई के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि हिंदी बेल्ट में फिल्म अपने पहले ही दिन 35 से 40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सकती है। यदि दर्शकों की प्रतिक्रिया सकारात्मक रहती है, तो यह आंकड़ा इससे भी ऊपर जा सकता है। वहीं, 5 दिनों के लंबे वीकेंड में सिर्फ हिंदी बेल्ट से 180 से 200 करोड़ रुपये तक के कलेक्शन का अनुमान जताया जा रहा है।

कर्नाटक बॉक्स ऑफिस की बात करें तो वहां पहले दिन 25 से 30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन होने की संभावना है, जबकि अन्य भारतीय भाषाओं से करीब 25 करोड़ रुपये का बिजनेस आ सकता है। कुल मिलाकर, ‘टॉक्सिक’ अपने पहले ही दिन दुनियाभर में 110 से 120 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करके 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। यह आंकड़ा एक बार फिर साबित करेगा कि यश बिना किसी स्थापित फ्रेंचाइजी के भी अपने दम पर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग दिलाने का मादा रखते हैं।

ये भी पढ़ें: ‘मैं सुनीता के साथ हूं’, गोविंदा पर भड़कीं कश्मीरा शाह, मामा को सुनाई खरी-खरी, बोली- कुछ तो गलत हुआ होगा

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें