मरीज का ऑपरेशन करने जा रहे डॉक्टर की एक्सीडेंट में हुई मौत, दो अन्य डॉक्टर घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में डॉक्टर की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक तीन डॉक्टर एक कार में सवार होकर मरीज की सर्जरी के लिए जा रहे थे। इसी समय एक वाहन को ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित हो गई और एक पुल की रेलिंग से टकरा गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतक डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों डॉक्टरों ने अमाहट के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ऑपरेशन किया था और वे दरियापुर के एक अस्पताल में एक और गंभीर रूप से बीमार मरीज का ऑपरेशन करने के लिए जल्दी में जा रहे थे।

अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर हुआ हादसा

दरअसल, पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक मरीज का ऑपरेशन करने जा रहे 35 वर्षीय डॉक्टर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर के साथ मौजूद दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनकी कार अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर एक पुल की रेलिंग से टकरा गई थी, जिसके बाद यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात दरियापुर रेलवे ओवरब्रिज के पास हुआ। जब तेज रफ़्तार कार ओवरटेक करते समय बेकाबू हो गई। इस हादसे में कार चला रहे गभड़िया निवासी डॉ. अख्तर की मौके पर ही मौत हो गई। 

दो अन्य डॉक्टर हादसे में घायल

उनके साथ यात्रा कर रहे सर्जन डॉ. शैलेंद्र जायसवाल और डॉ. राशिद गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि बाद में घायलों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, तीनों डॉक्टरों ने अमाहट के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ऑपरेशन किया था और वे दरियापुर के एक अस्पताल में एक और गंभीर रूप से बीमार मरीज का ऑपरेशन करने के लिए जल्दी में जा रहे थे। सर्कल ऑफिसर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे की वजह की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

60 साल से ऊपर की महिलाओं को फ्री बस यात्रा, योगी सरकार का बड़ा फैसला; कैबिनेट ने दी मंजूरी



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें