अगर रक्षाबंधन के दिन आप अपने भाई के लिए अपने हाथों से मिठाई बनाना चाहती हैं तो काजू कतली बना सकती हैं। यह एक ऐसी मिठाई है जिसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है। चलिए जानते हैं इस मिठाई को घर पर कैसे बनाएं?
काजू कतली बनाने के लिए सामग्री
काजू 2 कप, चीनी 1 कप, पानी 1 कप, इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच, घी 1 से 2 बड़ा चम्मच
काजू कतली बनाने की विधि
-
पहला स्टेप: काजू कतली बनाने के लिए एक मिक्सर जार में 2 कप काजू डालें और पीस लें। पीसते समय इस बात का ध्यान रखें कि मिक्सर को लगातार नहीं चलाना है। लगातार चलाने से काजू कुछ काजू बड़े टुकड़ों में रहेंगे और कुछ एकदम बारीक हो जाएगा। इसलिए, इसे इस रुक रुककर तीन से चार बार में पीसें और चम्मच से मिक्स कर लें ताकि सभी काजू अच्छी तरह से ग्राइंड हो जाए। ऐसा करने से काजू का पाउडर ड्राई निकलेगा। अगर आप चाहें तो काजू को छान सकते हैं।
-
दूसरा स्टेप: अब एक पैन में 1 कप चीनी और उसी कप से एक पानी डालें और गैस पर रखें। जब चीनी पिघल जाए तब आठ मिनट बाद, काजू का पाउडर डालें और अच्छी तरह से चलाएं। काजू कतली बनाते समय गैस को मीडियम फ्लेम पर ही रखें। जब काजू चीनी के चाशनी में अच्छी तरह मिल जाए तब उसमें इलायची का पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। जैसे जैसे चाशनी पकेगी वैसे वैसे बैटर गाढ़ा होगा, जब बैटर एकदम गाढ़ा हो जाए तब गैस बंद कर दें।
-
तीसरा स्टेप: अब एक थाली में घी ग्रीस करें और उसमें बैटर डाल दें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब दूसरी थाली में बटर पेपर रखें और इस बैटर को बटर पेपर पर डालकर अच्छी तरह से फैलाएं। अब बैटर के ऊपर बटर पेपर रखकर उसे बेलन की मदद से अच्छी तरह रोल करें और ठंडा होने क लिए रख दें।
-
चौथा स्टेप: जब ये ठंडा हो जाए तब उसके ऊपर का बटर पेपर हटाएं और चांदी का वर्क लगाएं। अब, चाकू की मदद से काटकर काजू कतली का शेप दें। इस तरह आपका काजू कतली तैयार है। अगर आप किसी दूसरी मिठाई की तलाश में हैं तो बेसन और घी से हलवाई जैसा दानेदार मोहनथाल मिठाई भी बना सकते हैं









