होर्मुज स्ट्रेट से हटाई गईं सभी माइन्स, डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, बोले- ‘हम स्पेस फोर्स के जरिए नजर रख रहे हैं’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- “मुझे अभी-अभी यूनाइटेड स्टेट्स नेवी से जानकारी मिली है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र से सभी माइन्स हटा दी गई हैं या उन्हें नष्ट कर दिया गया है। ईरान को बता दिया गया है कि अगर कोई भी जहाज़ या नाव नई माइन्स लगाती है, तो उसे तुरंत और पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाएगा। हम स्पेस फ़ोर्स के ज़रिए इस जलडमरूमध्य के हर हिस्से पर नज़र रख रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे हम पिकएक्स माउंटेन और पहले ही नष्ट की जा चुकीं तीन अन्य परमाणु साइटों पर नज़र रख रहे हैं। माइन्स लगाने के मामले में ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ (बिल्कुल बर्दाश्त न करने) की नीति पूरी सख्ती से लागू है। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।”

अमेरिका और ईरान के बीच हुई जंग के दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई थी। होर्मुज इस पूरे जंग का केंद्र बन गया था। जंग के दौरान होर्मुज से गुजरने वाले कई जहाजों पर हमले किए गए। इसके कारण वैश्विक स्तर पर तेल की क़ीमतें काफी बढ़ गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जंग के दौरान ईरान ने इस इलाके में समुद्र में माइन्स भी लगा दी थीं जिस कारण जहाजों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया था। आपको बता दें कि दुनिया का लगभग 20 फीसदी तेल और गैस का निर्यात स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ही होकर गुजरता है। 

 



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें