‘गन मास्टर जी9’ का टीजर रिलीज, नए अवतार में दिखे इमरान हाशमी, हिमेश रेशमिया की आवाज का फिर चला जादू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

इमरान हाशमी इन दिनों ‘आवारापन 2’ को लेकर चर्चा में हैं। 16 अगस्त को रिलीज हुई ‘आवारापन 2’ इस साल की पांचवीं सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 139 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जिससे पता चलता है कि दर्शकों के बीच इसे कितना पसंद किया जा रहा है। अब ‘आवारापन 2’ की सफलता के बीच इमरान हाशमी की नई फिल्म ‘गन मास्टर G9’ का टीजर रिलीज़ हो गया है, जिसमें इमरान एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता एक्शन और रोमांस का मिला-जुला अनुभव देने वाले हैं।

‘गन मास्टर G9’ का टीजर रिलीज

मेकर्स ने हाल ही में इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा स्टारर  ‘गन मास्टर G9’ का टीर जारी किया है, जिससे आने वाली फिल्म की दुनिया की एक झलक मिलती है। इस अपकमिंग फिल्म में इमरान एक नए अवतार में दिखेंगे, जबकि जेनेलिया उनके साथ अहम भूमिका निभाएंगी। फिल्म के टीजर में इमरान के रोमांटिक और एक्शन अवतार के साथ हिमेश रेशमिया का म्यूजिक है, जो नॉस्टैल्जिक फील देता है।

टीजर में क्या खास है ?

‘गन मास्टर G9’ के टीजर से पता चलता है कि इस फिल्म में दर्शकों को रोमांस के साथ-साथ एक्शन का भी फुल डोज मिलने वाला है। इमरान हाशमी के साथ इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में हैं और अपारशक्ति खुराना ने भी अहम भूमिका निभाई है। इमरान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, ‘G9 की दुनिया शुरू होती है। ‘गन मास्टर G9′ रोमांस, म्यूज़िक और एक्शन… को एक ऐसी कहानी में पिरोती है जो आपको एक रोमांचक सफर पर ले जाने के लिए तैयार है।’ इसी के साथ एक्टर ने यह भी कन्फर्म किया कि फिल्म नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Gun Master G9 कब रिलीज होगी?

आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी Gun Master G9 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को दीपक मुकुट, संगीता अहीर और हुनर मुकुट ने प्रोड्यूस किया है, जबकि म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है। हिमेश रेशमिया की आवाज दर्शकों को नॉस्टैल्जिक फील दे रही है। दरअसल, हिमेश रेशमिया और इमरान हाशमी ने पहले भी कई हिट गाने दिए हैं, खासतौर पर 2000 के दशक में  ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘अक्सर’ जैसी फिल्मों में हिमेश रेशमिया के म्यूजिक को खूब पसंद किया और कहीं न कहीं फिल्मों की सफलता में भी म्यूजिक ने अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ेंः कहां खो गईं इमरान हाशमी की पहली हीरोइन अपर्णा तिलक? ‘फुटपाथ’ से रातोंरात स्टार बनकर हुईं गुमनान, अब बदली जिंदगी की दिशा

Latest Bollywood News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें