Elon Musk की SpaceX 1,25,000 एकड़ जमीन पर बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट लॉन्च फैसिलिटी, 100 बिलियन डॉलर होंगे खर्च

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति इलॉन मस्क की एयरोस्पेस कंपनी SpaceX दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट लॉन्च फैसिलिटी बनाने जा रही है। ये फैसिलिटी अमेरिका के लुइसियाना में 1,25,000 एकड़ (50,585 हेक्टेयर) जमीन पर बनाई जाएगी। मंगलवार को स्पेसएक्स ने लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री और राज्य के बाकी सीनियर अधिकारियों के साथ मिलकर गल्फ कोस्ट पर वर्मिलियन पैरिश में दुनिया के सबसे बड़ा रॉकेट लॉन्च फैसिलिटी बनाने की घोषणा की।

स्टारबेस लुइसियाना के नाम से जानी जाएगी फैसिलिटी

फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेसएक्स ने कहा है कि ‘स्टारबेस लुइसियाना’ नाम की इस फैसिलिटी का काम 2027 में शुरू होगा और साल 2029 तक पहला स्टारशिप भी लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने दावा किया है कि स्टारबेस लुइसियाना से हर साल SpaceX की हजारों मिशन ऑपरेट होंगे और रॉकेट के मुख्य लॉन्च सेंटर के तौर पर काम करेगा।

आत्मनिर्भर स्पेसपोर्ट होगा स्टारबेस लुइसियाना

SpaceX ने कहा कि स्टारबेस लुइसियाना एक आत्मनिर्भर स्पेसपोर्ट होगा, जहां प्रोपेलेंट बनाने, बिजली पैदा करने, गहरे पानी में शिपिंग की क्षमता, व्हीकल प्रोसेसिंग फैसिलिटी और एक एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं होंगी। इलॉन मस्क की कंपनी ने कहा कि वो इस प्रोजेक्ट पर कम से कम 100 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी और 3,000 से ज्यादा नई नौकरियां पैदा करेगी। 

हर साल 23 फीट तक कट रहा है वर्मिलियन पैरिश का समुद्र तट 

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेसएक्स आस-पास के इलाकों से बड़े पैमाने पर लोगों को काम पर रखेगी और लुइसियाना के वर्करों के खास माहौल में मुश्किल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के बड़े अनुभव का इस्तेमाल करेगी। प्रोजेक्ट के हिस्से के तौर पर, SpaceX ने कहा कि वो वर्मिलियन पैरिश के समुद्र तट को फिर से ठीक करेगी। कंपनी के मुताबिक, ये तट हर साल 23 फीट तक कट रहा है और इसे ठीक करने के लिए वो राज्य और फेडरल एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेगी।

कंपनी का चौथा और सबसे बड़ा लॉन्च साइट होगा स्टारबेस लुइसियाना

बताते चलें कि स्पेसएक्स बीते कई सालों से फ्लोरिडा के केप कैनावेरल, कैलिफोर्निया में स्पेस फोर्स बेस और टेक्सास के स्टारबेस से अपने रॉकेट लॉन्च करती रही है। स्टारबेस कंपनी की स्टारशिप टेस्ट-लॉन्च ऑपरेशन्स की साइट रही है। स्टारबेस लुइसियाना, कंपनी का चौथा और सबसे बड़ा लॉन्च साइट होगा।

859.8 बिलियन डॉलर के मालिक

फोर्ब्स के मुताबिक, मंगलवार तक इलॉन मस्क की कुल संपत्ति लगभग 859.8 बिलियन डॉलर थी। SpaceX के शेयरों में 2.4% की हालिया बढ़ोतरी से उनकी संपत्ति में लगभग 20 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।

ये भी पढ़ें

प्रयागराज से हरिद्वार तक जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी- चेक करें डिटेल्स





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें