नई दिल्लीः देश के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में गुरुवार को भी भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।
यहां पर आज भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 27 से 30 अगस्त के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश हो सकती है। 29-30 अगस्त के दौरान ओडिशा में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर 60 किमी/घंटा तक हवा की स्पीड हो सकती है।
खबर अपडेट हो रही है…









