मुंबई के परेल इलाके में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस के दौरान हुआ विवाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई के परेल इलाके में बुधवार देर रात दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद इलाके में तनाव फैल गया। भोईवाड़ा के तकिया मस्जिद के पास नारेबाजी से शुरू हुई यह विवाद देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में तब्दील हो गया। हालांकि, मुंबई पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आला अधिकारियों की मौके पर मौजूदगी ने स्थिति को बिगड़ने से पहले ही पूरी तरह नियंत्रित कर लिया।

जुलूस के बाद अपने घरों की ओर लौट रहे थे लोग

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस समाप्त होने के बाद लोग अपने घरों की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान तकिया मस्जिद के समीप किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बहस बढ़ने पर दोनों ओर से नारेबाजी शुरू हुई और फिर मारपीट होने लगी।

सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतरे

घटना के तुरंत बाद सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने संयम और सूझबूझ का परिचय देते हुए भीड़ को शांत कराया और सभी को घरों की ओर रवाना किया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

घटना से जुड़े कुछ कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोगों के बीच झड़प दिखाई दे रही है। हालांकि, इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

तनाव को देखते हुए इलाके में मुंबई पुलिस के अलावा स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (SRPF) की टुकड़ियों को तैनात किया गया है।

हर संदिग्ध पर रखी जा रही नजर 

घटना की गंभीरता को देखते हुए जॉइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) मनोज शर्मा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ खुद मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और इलाके में आने-जाने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

आगामी गणेशोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

विवाद की मूल वजह क्या थी, इसे लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। शहर में आगामी गणेशोत्सव की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पहले से ही हाई अलर्ट पर है। नागरिकों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।




ये भी पढ़ें: 

मनोज जरांगे ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी, कहा- मुंबई में प्रदर्शन किया तो न ट्रेन चलेगी और ना उड़ेंगे प्लेन 





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें