‘बहुत भाग लिया लाइफ में…’ दुबई की आलीशान जिंदगी छोड़ उत्तराखंड में छोटी दुकान खोल बैठा शख्स, Video वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

दुबई में रियल एस्टेट का हाई-प्रोफाइल करियर छोड़कर उत्तराखंड के पहाड़ों में शांत जिंदगी चुनने वाले हिमांशु खोसला की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने कासर देवी में ‘थोड़ा स्लो’ (नाम की छोटी दुकान/कैफे खोली है, जिसका मकसद स्लो लाइफ को बढ़ावा देना है। कंटेंट क्रिएटर हिमांशु खोसला के ‘अनफिल्टर्ड लाइफ’ सीरीज में शेयर किए गए वीडियो में ईशान ने कहा कि उन्होंने लाइफ में बहुत भाग लिया और अब शांति चाहते हैं। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @himanshukhosla1991 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के मुताबिक, ईशान पहले दुबई में रियल एस्टेट सेक्टर में काम करते थे। वहां की भागमभाग भरी, दबाव वाली जिंदगी उनके लिए आम थी। लेकिन पिता के कैंसर से निधन ने उनका पूरा नजरिया बदल दिया। उन्होंने बताया, ‘मैं अस्पतालों में इधर-उधर भाग रहा था। देखा कि क्या हो रहा है और क्या चल रहा है। मैं उस जिंदगी से नफरत करने लगा। बाद में महसूस किया कि मुझे पहाड़ों में शांति मिलती है।’ इसके बाद उन्होंने फैसला लिया कि अगर उनके पास विकल्प है तो वे शांत और अर्थपूर्ण जीवन चुनेंगे। कासर देवी पहुंचने पर उन्हें जगह से प्यार हो गया और वे यहीं रुक गए। वे बोले कि, ‘मैं दुबई में रियल एस्टेट करता था। यहां आकर मुझे यह जगह पसंद आ गई और मैं यहीं रह गया।’  

उत्तराखंड में शुरू किया कैफे 

हिमांशु बताते हैं कि, ‘थोड़ा स्लो’ सिर्फ एक दुकान या कैफे नहीं, बल्कि उनकी फिलॉसफी का प्रतीक है। नाम ही बताता है कि वे स्लो लाइफ को प्रमोट कर रहे हैं। समझाते हुए वे कहते हैं कि, “जैसा नाम है, वैसा ही मैं स्लो लाइफ को बढ़ावा दे रहा हूं और खुद भी स्लो लाइफ जीना चाहता हूं। शहर की सारी भागमभाग और हैसल छोड़कर शांतिपूर्ण जगह पर रहना चाहता हूं। अपनी जिंदगी जीना चाहता हूं।” वे चाहते हैं कि लोग शहर की भीड़-भाड़ से दूर निकलकर खुद के लिए समय निकालें। वीडियो में कासर देवी के खूबसूरत माहौल, उनकी दुकान और पहाड़ी जिंदगी की झलकियां दिखती हैं। ईशान का मानना है कि अगर साधन हैं तो ऐसी जिंदगी चुननी चाहिए। उनकी कहानी ने सोशल मीडिया पर कई लोगों को छू लिया है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों ने इस वीडियो पर दिल वाले इमोजी भेजकर प्रतिक्रिया दी।एक यूजर ने लिखा कि, ‘शानदार वीडियो।’ 

दूसरे ने लिखा कि, ‘ईशान भाई, आपका विजन, आपका उद्यम आपके भीतर व्याप्त शांति का परिणाम है। आपको भरपूर सफलता मिले।’ 

तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘बेहद प्रेरणादायक।’

चौथे ने लिखा कि, ‘यह अद्भुत है।’ 

गौरतलब है कि, इससे पहले ₹50 लाख की जॉब छोड़कर कंटेंट क्रिएटर बनने वाली महिला का वीडियो वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

दिल्ली छोड़ मनाली रहने चला गया युवक, दो महीने में ही हुआ बुरा हाल; बताया इन दिक्कतों से हुआ परेशान



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें