भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला जारी है। आज पांचवें और आखिरी दिन का खेल है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने मैच पर अपनी पकड़ा बना रखी है। हालांकि श्रीलंका से ज्यादा खतरा बारिश का है। अगर मौसम ठीक रहा तो भारतीय टीम इस मैच को जीत जाएगी। इस बीच यहां आप नीचे आज के मैच का लाइव स्कोर और हिन्दी में बॉल टू बॉल कमेंट्री देख और पढ़ सकते हैं।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में रैंकिंग में फायदे के लिए आज जीत जरूरी
शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस वक्त श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है। सीरीज का पहला मैच जीतकर भारत ने बढ़त रखी है। हालांकि पहला मैच जीतकर भी उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में बहुत ज्यादा फायदा नहीं मिला। भारत का पीसीटी को बढ़ गया, लेकिन उसकी रैंकिंग पहले की ही तरह पांचवीं है। ऐसे में अपनी रैंकिंग में सुधार के लिए इस मैच को जीतना बहुत जरूरी है। भारत की अपनी स्थिति मजबूत कर रखी है, लेकिन मौसम पर सभी की नजर रहेगी। आंकड़ों की मानें तो आज यानी गुरुवार को पूरे दिन बारिश की आशंका है।
भारतीय टीम ने दिया था श्रीलंका को फॉलोऑन
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने जहां 117 रनों की जबरदस्त पारी खेली, वहीं ध्रुव जुरेल ने नाबाद 115 रन बनाए। बाकी बल्लेबाजों का भी छोटा छोटा योगदान रहा। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी केवल 290 रन पर ही सिमट गई। इसके बाद उसे फॉलोऑन का सामना करना पड़ा। जब चौथे दिन का खेल खत्म हुआ, तब तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 229 रन बना लिए थे। यानी अब श्रीलंका की लीड हो चुकी है। इसके बाद का खेल अब जारी है।
मौसम बन सकता है टीम इंडिया की राह में बिलेन
अगर बारिश ने खलल नहीं डाला तो टीम इंडिया की जीत करीब करीब पक्की सी लग रही है। श्रीलंका ने दूसरी पारी में भी बड़ा स्कोर नहीं बनाया है। लेकिन सबसे बड़ी टेंशन मौसम की होगी, जो बिलेन बनकर आ सकता है। टीम इंडिया चाहेगी कि मैच पूरा हो, लेकिन श्रीलंका की चाहत होगी कि बारिश हो जाए, ताकि वे हार से बच जाएं और मैच ड्रॉ हो जाए।









