पानागढ़ इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर खाक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

मंगलवार की सुबह पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में दार्जिलिंग मोड़ से सटे इलाके में एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दार्जिलिंग मोड़ के पास ही स्थित एक तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम में अचानक से भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में शोरूम के अंदर रखे कई इलेक्ट्रिक स्कूटर जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे काफी ज्यादा नुकसान हो गया। 

ऊपरी मंजिल पर रह रहे लोगों ने देखा धुआं

स्थानीय सूत्रों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिस इमारत में यह शोरूम था उसके ऊपरी मंजिलों पर लोग रहते हैं। मंगलवार की सुबह-सुबह इमारत के ऊपरी फ्लोर पर रहने वालों को शोरूम से घना धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप ले लिया और उसकी लपटें आसपास के इलाकों में फैलने लगीं। अचानक हुई इस घटना से घबराए हुए लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने लंबी और कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। 

कई इलेक्ट्रिक स्कूटर जलकर हो गए खाक

लेकिन आग पर काबू पाने के बाद जब शोरूम के अंदर का नजारा देखा गया तो वो बहुत ही भयावह था। इस भीषण आग के कारण कई इलेक्ट्रिक स्कूटर जलकर पूरी तरह खाक हो चुके थे। जिससे लाखों टका के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने कहा, “आग लगने के कारण की पुष्टि करना संभव नहीं है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिरकार किस कारण से ये घटना घटित हुई। हालांकि, शुरुआती जांच से पता चलता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।” 

आग लगने की घटना से पूरे इलाके में काफी शोर और अफरा-तफरी मच गई। घटना की डिटेल्स जानने के लिए शोरूम अधिकारियों और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने जांच शुरू कर दी है। उसी बिल्डिंग में एक प्राइवेट प्री-इंग्लिश मीडियम स्कूल भी है। हालांकि, पता चला है कि वहां कोई नुकसान नहीं हुआ।

(पानागढ़ से अनिर्बान की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें:

रानीगंज के साहेबगंज में रेलवे जमीन पर चला बुलडोजर; मकान ढहते ही भड़के लोग, मुआवजे को लेकर उठा विवाद



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें