कैंसर से मां की मौत के बाद शख्स ने डिप्रेशन में किया सुसाइड, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने मानसिक तनाव की वजह से ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक डेढ़ महीने पहले उसकी मां का कैंसर से निधन हो गया था, जिसके बाद से वह काफी तनाव में था। रक्षाबंधन के दिन उसकी बहन ने उसे राखी भी बांधी। दिन भर पर अच्छे से घर पर रहा। शाम को उसने पिता से 100 रुपये लिए और फिर बाहर जाने की बात कहकर चला गया। अगले दिन परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

मानसिक तनाव में था शख्स

पुलिस ने रविवार को बताया कि एक शख्स ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक कैंसर से मां की मौत के बाद युवक मानसिक तनाव से जूझ रहा था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि मृतक प्रवेश (26), करीब डेढ़ महीने पहले हुई अपनी मां की मौत के बाद से मानसिक तनाव में था। परिवार के अनुसार, रक्षाबंधन की सुबह प्रवेश की बहन ने उसे राखी बांधी थी। उसी शाम उसने अपने पिता के लिए खाना बनाया और उन्हें परोसा भी। विष्णु कॉलोनी का रहने वाला प्रवेश शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने के बाद शाम को घर से निकला था।

ट्रेन की चपेट में आने से मौत

पुलिस ने बताया, “खाना खाने के बाद प्रवेश ने अपने पिता से कहा कि वह थोड़ी देर के लिए बाहर जा रहा है और जल्द ही लौट आएगा। उसने अपने पिता से करीब 100 रुपये भी लिए थे।” पुलिस ने बताया कि जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस के मुताबिक, अगली सुबह परिवार को रेलवे पुलिस से सूचना मिली कि ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि परिवार वाले मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान प्रवेश के तौर पर की। उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

लखनऊ में ट्रांसपोर्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या, नहर में मिला शव; एक दिन पहले से थे लापता



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें