बाइक पर लिफ्ट लेकर स्कूल जा रहे सरकारी शिक्षक की दर्दनाक मौत, बजरी भरे ट्रैक्टर ने कुचल दिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रायपुर क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। नाथड़ियास से पनोतिया रोड पर बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि सरकारी शिक्षक प्रभु सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 54 वर्षीय प्रभु सिंह पनोतिया स्कूल में शिक्षक थे।

स्कूल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें

मंगलवार सुबह प्रभु सिंह एक दुकानदार की बाइक पर लिफ्ट लेकर स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान बजरी परिवहन कर रही ट्रैक्टल ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक के पीछे बैठे प्रभु सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नाराजगी जाहिर की। दर्द और गुस्से से भरे ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने समझाइश कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश।

Image Source : REPORTER INPUTघटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश।

बजरी से भरे ट्रैक्टरों की आवाजाही से हादसे का खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बजरी से भरे ट्रैक्टरों की आवाजाही लगातार बनी रहती है जिससे आए दिन सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। बजरी परिवहन को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायतें करने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इस वजह से अवैध बजरी खनन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यदि समय रहते बजरी परिवहन पर प्रभावी निगरानी और कार्रवाई की जाए तो ऐसे हादसों को रोका जा सकता है।

पुलिस की कार्रवाई

वहीं, रायपुर थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि 54 वर्षीय शिक्षक प्रभु सिंह नाथडियास गांव से मोटरसाइकिल से पनोतिया गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने जा रहे थे। स्कूल जाते समय बजरी के ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैक्टर को जब्त कर थाने खड़ा करवाने के साथ ही मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(रिपोर्ट- सोमदत्त त्रिपाठी)

यह भी पढ़ें-

पतंग लूटने के चक्कर में 400 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया बाहर

पिलानी में दो बाइकों की भिड़ंत, टक्कर के बाद हवा में उछले युवक, CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें