‘सावधान… ख़तरें में है आपकी जान!”, गंगा एक्सप्रेसवे पर आई दरारों को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे पर पैचवर्क (मरम्मत) वाली जगह पर नई दरारें आ गई हैं। यह घटना भारी बारिश के बाद इस हाईवे के एक और हिस्से में 10 मीटर गहरा गड्ढा बनने के ठीक एक हफ़्ते बाद हुई है। ये दरारें उन्नाव के पास एक हिस्से में देखा गया, जहां पहले भी मिट्टी धंसने और कटाव की खबरें आई थीं। बाद में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (NHAI) ने पैचवर्क करके उस क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की थी।

अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

इसको लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है। अखिलेश ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, ”सावधान… ख़तरें में है आपकी जान! ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ पर नदी की धाराओं की तरह दिख रहीं ये अनगिनत दरारें… भाजपा के भ्रष्टाचार की गवाही दे रहीं हैं”। 

 





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें