म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को X पर बताया कि वह फिल्म म्यूजिक से ब्रेक ले रहे हैं। कंपोजर, जिनका गाना ‘ये आवारापन’ हाल ही में रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का हिस्सा था। उन्होंने फैंस से गुजारिश की कि वे उन्हें और परेशान न करें। अमाल ने फिल्म म्यूजिक से ब्रेक लेने की वजह बताई है। इस नोट से साफ है कि अमाल के फैंस इस बात से दुखी हैं कि वह फिल्म म्यूजिक से ब्रेक ले रहे हैं, लेकिन वे उन्हें पूरा सपोर्ट भी कर रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करने के कुछ देर बाद अमाल मलिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर दिखाई दे रहे हैं।
अमाल मलिक ने फिल्म म्यूजिक से क्यों लिया ब्रेक
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए अरमान मलिक के भाई अमाल मलिक ने एक लंबा नोट शेयर किया है, जिसमें लिखा था, ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं और इस बार मैं वही करूंगा जो मेरे लिए सबसे अच्छा है और सिर्फ वही काम करूंगा जो मेरे दिल और मेरी सेहत के लिए जरूरी है। मुझे अपने मन, शरीर, आत्मा और पूरी तरह से ठीक होने के लिए ब्रेक की जरूरत है। मुझे आगे बढ़ना है, ठीक होना है और जल्द ही आप सभी प्यारे #Amaalians के लिए ढेर सारे सुरों के साथ वापसी करनी है।’ अमाल मलिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल के बिस्तर से अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसे साफ होता है कि वह अपने हेल्थ पर ध्यान दे रहे हैं।

Image Source : INSTAGRAM/@AMAAL_MALLIKअमाल मलिक ने अस्पताल के बिस्तर तस्वीर शेयर की।
जल्द आएंगे अमाल मलिक की अनरिलीज्ड फिल्मों के गाने
अमाल मलिक ने आगे लिखा कि वह अगले साल तक फिल्मों के लिए गाने कंपोज नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने कोई तारीख नहीं बताई है और वह साल 2027 में धांसू कमबैक भी कर सकते हैं। हालांकि, म्यूजिक कंपोजर ने बताया कि पुरानी और अभी तक रिलीज न हुई फिल्मों के गाने जल्द रिलीज किए जाएंगे। अगर वे फिल्में कभी रिलीज होती हैं। अमाल ने कहा कि ये कम बजट की फिल्में हैं और इनकी नीयत अच्छी है। हालांकि, ऐसी फिल्मों को आसानी से स्क्रीन नहीं मिलती, इसलिए उन्हें इन प्रोजेक्ट्स के भविष्य के बारे में जानकारी नहीं है।
अमाल मलिक ने कहा मैं वापस आऊंगा
फैंस से आगे गुजारिश करते हुए अमाल ने लिखा, ‘प्लीज, अब मुझे और परेशान न करें। जैसे ही मुझे पता चलेगा, मैं अपडेट करूंगा। म्यूजिक से सिनेमा तक का सफर मुझे बहुत दूर ले आया है, अब म्यूजिक की तरफ वापस चलने लगा हूं… अब मुझे विदा करें, मैं वापस आऊंगा, वैसे भी कुछ समय के लिए साइन ऑफ कर रहा हूं।’ उन्होंने अपनी लंबी पोस्ट का अंत यह लिखते हुए किया, ‘#YehAwarapan के क्रिएटर।’
ये भी पढ़ें – नई पीढ़ी के 2 भाई, 1 बना सुपरस्टार तो दूसरे विलेन के आ रहे ऑफर, पिता ने महाभारत में निभाया था पितामह भीष्म का रोल









