दिल्ली के वेस्ट कांति नगर में दर्दनाक हादसा, बिहार से कान के इलाज के लिए आई नाबालिग ने की खुदकुशी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के वेस्ट कांति नगर इलाके में एक 16 वर्षीय लड़की ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लड़की बिहार से दिल्ली अपने कान का इलाज कराने के लिए आई थी। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12:23 बजे पुलिस को पीसीआर के जरिए इस घटना की सूचना मिली थी। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो मृतका का कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद दमकल विभाग को बुलाया गया, जिसने कमरे का ताला तोड़ा। इसके बाद ‘कैट्स’ (CATS) की एम्बुलेंस टीम ने लड़की की जांच की और उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लड़की को डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया और यहां के डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें मृतका की पहचान मो. सलाउद्दीन की पुत्री सम्मा खातून के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि लड़की अपनी मौसी और एक चचेरे भाई के साथ पिछले करीब 45 दिनों से इसी घर में रह रही थी। वह कान के इलाज के लिए बिहार से दिल्ली आई थी, जबकि उसका परिवार गुजरात में रहता है।

पुलिस ने इस मामले में मृत लड़की के रिश्तेदार का बयान दर्ज कर लिया है और लड़की के माता-पिता को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया गया है और लड़की की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

दूसरी ओर, राजधानी में खुदकुशी करने से जुड़ा एक ओर मामला सामने आया, हालांकि गनीमत ये रही कि समय रहते इस घटना को टाल लिया गया। बता दें दिल्ली के रोहिणी इलाके में अंबेडकर अस्पताल मेट्रो स्टेशन के पास ‘यूनिटी वन मॉल’ की छत से एक 20 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर कूदने का प्रयास किया, जिसे समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। यह घटना रविवार रात करीब 8:55 बजे की है। सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS), मॉल के सुरक्षा गार्ड और दिल्ली पुलिस के जवान तुरंत हरकत में आए। सभी के संयुक्त और साहसिक प्रयासों के बाद रात करीब 9:15 बजे युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। 

(ANI Report)

यह भी पढ़ें:

दिल्ली के कई मार्गों पर आज रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर जानें से बचें; निकलने से पहले देख लें पूरी डिटेल



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें